
Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह उनके जीवन के सबसे शक्तिशाली सप्ताहों में से एक है। आपकी अपनी ही राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रह योग बना हुआ है। यह स्थिति आपको कॉन्फिडेंस, एनर्जी और अट्रैक्शन से भर देगी। चंद्रमा की शुरुआत 02 फरवरी को सिंह राशि में होने से होगी, जहां वह केतु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे।
इसके बाद सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। राहु दूसरे भाव में कुम्भ राशि में और देवगुरु बृहस्पति छठे भाव में मिथुन राशि में हैं। शनि देव पराक्रम भाव में मीन राशि में स्थित हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल-
मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में ईगो और पोजेशिवनेस के बीच रहेगा। लग्न में उच्च के मंगल और सूर्य की उपस्थिति आपको स्वभाव से बहुत डोमिनेटिंग बनाएगी। आप चाहेंगी कि पति या पार्टनर आपकी हर बात माने और आपके इशारों पर चले। यह ऐटिटूड रिश्तों में टकराव पैदा कर सकता है। सप्ताह की शुरुआत अष्टम भाव में केतु-चंद्रमा के कारण मानसिक तनाव और ससुराल पक्ष से अनबन वाली रहेगी। कोई पुरानी बात दिल को चुभ सकती है। 04 फरवरी से जब चंद्रमा भाग्य भाव में आएगा, तो स्थिति सामान्य होगी। पति के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। सप्ताह के अंत में आपका सामाजिक रुतबा बढ़ेगा और आप पार्टनर के साथ किसी हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल हो सकती हैं। सिंगल महिलाओं को कार्यक्षेत्र में कोई प्रपोज कर सकता है।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को गुलाब का इत्र और लाल फूल चढ़ाएं ।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए पावर और अथॉरिटी का है। लग्न में बना उच्च के मंगल से निर्मित पंचमहापुरुष योग आपको एक निडर और कुशल लीडर बनाएगा। अगर आप टीम लीडर, मैनेजर, सीईओ या प्रशासनिक पद पर हैं, तो आपके निर्णय सही साबित होंगे और विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। 02 और 03 फरवरी को अष्टम भाव के चंद्रमा के कारण काम में अचानक रुकावटें आ सकती हैं या कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। 04 से 06 फरवरी के बीच भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ प्रमोशन या ट्रांसफर आपके मनचाही जगह पर हो सकता है। 07-08 फरवरी को दशम भाव का चंद्रमा आपको करियर के शिखर पर ले जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए यह समय शुभ है।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में छाया दान करें और गरीबों को भोजन कराएं।

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह सतर्कता की मांग करता है। दूसरे भाव में राहु की स्थिति धन के मामले में उतार-चढ़ाव ला सकती है। पैसा आएगा जरूर, लेकिन गलत फैसलों या जल्दबाजी में किए गए इन्वेस्टमेंट के कारण नुकसान भी हो सकता है। लग्न में बैठे ग्रह आपको अपनी सुख-सुविधाओं और पर्सनल ग्रूमिंग पर खर्च करने के लिए प्रेरित करेंगे। 02 और 03 फरवरी को अष्टम भाव में चंद्रमा के कारण अचानक कोई मेडिकल इमरजेंसी या चालान कटने जैसा खर्च आ सकता है। 04 से 06 फरवरी के बीच पिता या किसी बुजुर्ग की मदद से आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस वुमन को इस हफ्ते कैश फ्लो बनाए रखने के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बहुत ध्यान से करें।
उपाय: शुक्रवार को लाल गुलाब और कमल गट्टे की माला लक्ष्मी माता को अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026 Upay: गुप्त नवरात्रि के दिनों में इन सरल उपाय से माता रानी को करें प्रसन्न, घर में आएगी खुशहाली
स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अलर्ट रहने की जरूरत है। लग्न में अग्नि तत्व वाले ग्रहों की युति शरीर में एसिडिटी, हाई ब्लड प्रेशर और सिरदर्द की समस्या दे सकता है। गुस्से पर काबू रखना आपकी सेहत के लिए सबसे जरूरी है। 02 और 03 फरवरी को अष्टम भाव में केतु और चंद्रमा चोट-चपेट या दुर्घटना का योग बना रहे हैं। वाहन चलाते समय, सीढ़ियां चढ़ते समय या किचन में काम करते समय बहुत सावधान रहें। छठे भाव में गुरु पेट या लीवर से जुड़ी समस्या दे सकते हैं। 04 फरवरी के बाद सेहत में सुधार होगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लेना अनिवार्य है। खूब पानी पिएं और ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं।
उपाय: रात को सोते समय पूर्व या दक्षिण में सिर करें।
यह भी पढ़ें- शनि से बचने का रामबाण उपाय है कोयला, बस करें ये 3 काम और दिखने लगेगा लाभ
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।