
Makar Dainik Rashifal, 19 January 2026: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए आत्म-चिंतन और भावनाओं से भरा रहेगा। आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, यानी आपके प्रथम भाव में। यह स्थिति आपको अत्यधिक संवेदनशील और भावुक बना सकती है। आज आपका मूड पल-पल बदल सकता है कभी आप बहुत खुश होंगी, तो कभी अचानक उदास महसूस करेंगी। आज आप दुनिया को अपनी नज़रों से देखने के बजाय, यह सोचेंगी कि दुनिया आपको कैसे देख रही है। मकर राशि पर साढ़े साती का प्रभाव भी है, इसलिए आज मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में आज आपको अपनी इमोशन्स पर कण्ट्रोल रखना होगा। लग्न में चंद्रमा होने के कारण आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगा बैठेंगी। अगर पार्टनर ने जरा सी भी अनदेखी की, तो आपको गहरा धक्का लग सकता है। जो महिलाएं विवाहित हैं, उन्हें आज अपने पति पर हावी होने या गुस्सा करने से बचना चाहिए। आज रिश्तों में स्पेस देना और लेना दोनों ज़रूरी है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन खुद को समझने और सेल्फ -लव का है।
उपाय - आज कच्चे दूध में काले तिल के साथ इत्र मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
करियर के मामले पर पर आज का दिन आपके पर्सनैलिटी के प्रभाव का है। आज आप काम में अपना 100% देंगी, लेकिन साथ ही आप यह भी चाहेंगी कि लोग आपके काम की तारीफ करें। अगर आप टीम लीडर या बॉस हैं, तो आज अपने सूबोर्डिनेट्स के साथ नरमी से पेश आएं, आज आपका हार्ड ऐटिटूड उन्हें नाराज कर सकता है। आज काम में इमोसनल होकर डिसीजन से बचें, लॉजिक का उपयोग करें। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रह सकता है।
उपाय - आज पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सेल्फ - स्पेंडिंग वाला रहेगा। आज आप अपनी ग्रूमिंग, कपड़ों या पर्सनालिटी एनहान्स वाली चीजों पर पैसे खर्च कर सकती हैं इमोसन में आकर कोई महंगी चीज खरीदने से बचें जिसकी आपको अभी ज़रूरत नहीं है। व्यापार में आजमनी फ्लो सामान्य रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मांगना है तो वाणी में मिठास रखकर मांगें।
उपाय - आज किसी गरीब को काले कपड़े या लोहे की कोई वस्तु दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को सिरदर्द, भारीपन या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। चंद्रमा का सिरपर होना मानसिक तनाव या माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। आज गैस या जोड़ों के दर्द की शिकायत भी हो सकती है। आज ठंडी हवाओं से बचें और गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करें।
उपाय - आज ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।