aaj ka makar rashifal 16 january 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 16 January 2026: मकर राशि वालों के लिए शुरू हुआ 'गोल्डन एरा'; उच्च का मंगल और चंद्रमा खोलेंगे तरक्की के बंद दरवाजे, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

मकर राशि की महिलाओं के लिए 16 जनवरी 2026 का दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। शुक्र प्रदोष व्रत और रुचक महापुरुष योग के प्रभाव से नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। हालांकि, धनु राशि में चंद्रमा से मानसिक तनाव संभव है। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें, जबकि करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में सिरदर्द और बीपी का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 07:15 IST

Makar Dainik Rashifal, 16 January 2026: शुक्रवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए सबसे अच्छा दिन है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। आज आपके अंदर असीम ऊर्जा, साहस और लीडरशिप की भावना होगी। आप रुचक महापुरुष योग के प्रभाव में रहेंगी। आज आपको कोई भी चुनौती डरा नहीं सकती। चंद्रमा आज धनु राशि में है,जिसके प्रभाव से जो थोड़ा मानसिक तनाव या नींद की कमी हो सकती है। आज आपको अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाना आज विशेष रूप से आपको अहंकार से बचना चाहिए। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को आज अपने में कण्ट्रोल रखना चाहिए। लग्न में सूर्य और उच्च का मंगल आपको बेहद डोमिनेटिंग बना रहा है। आप चाहेंगी कि पति या पार्टनर आपकी हर बात माने, और आज अगर उन्होंने मना किया, तो आपका गुस्सा बहुत अधिक होगा। यह रवैया रिश्ते को खराब कर सकता है। आज रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। आप रिलेशन में है तो आज घूमने जाने का प्लान कैंसिल करना ही सही रहेगा। सिंगल महिला की लाइफ में सोशल मीडिया के माध्यम आज कोई आ सकता है।
उपाय: आज शाम को कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज मकर राशि की महिलएं कॉंफिडेंट रहेंगी। लग्न में उच्च का मंगल आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति देगा। आप नौकरी में हों या बिजनेस में, आज आपके फैसले सब मानेंगे। पुलिस, प्रशासन, इंजीनियरिंग या स्पोर्ट्स से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। चंद्रमा विदेश से जुड़े कामों में आज लाभ दिला सकता है। किसी भी तरह के भ्रम से बचें, कलीग से बहसबाजी से सावधान रहें।
उपाय: आज हनुमान जी को लाल लंगोट या लाल फूल चढ़ाएं।

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

मकर राशि की महिला के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है । मंगल आज महाधन योग बना रहा है। आज आपकी कमाई और प्रॉफिट मार्जिन जबरदस्त बढ़ेगा। आज कोई पुराना पैसा मिल सकता है लेकिन एक तरफ पैसा आएगा और दूसरी तरफ आप उसे लक्जरी, गैजेट्स या किसी यात्रा पर खर्च कर देंगी। आज आप खुद को पैम्पर करने पर भी धन लुटा सकती हैं।
उपाय: आज मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और श्री सूक्त पढ़ें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को सिर और ब्लड प्रेशर का विशेष ध्यान रखना होगा। आज सिरदर्द, माइग्रेन, आंखों में जलन या बहुत तेज बुखार दे सकता है। आपका बीपी  आज बढ़ सकता है, इसलिए नमक कम खाएं और टेंशन न लें। आज नींद न आने समस्या हो सकती है। आज मसालेदार चीजों परहेज करें।
उपाय: आज तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें और उसमें लाल चंदन जरूर मिलाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;