
Makar Dainik Rashifal, 04 January 2026: आज मकर राशि की महिलाओं का दिन बाहर से देखने पर ठीक-ठाक लगेगा, लेकिन अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा। मन एक जगह टिकेगा नहीं। कभी लगेगा कि सब कंट्रोल में है, और कभी ऐसा लगेगा कि कुछ भी हाथ में नहीं है। आज आप ज़्यादा बोलेंगी नहीं, लेकिन ज़्यादा सोचेंगी और यही थकान की वजह बनेगा। आज आप ज़्यादा बोलेंगी नहीं, लेकिन ज़्यादा सोचेंगी। और यही थकान की वजह बनेगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन की बात करें तो मकर राशि की महिलाओं को आज के दिन अपने पार्टनर से उतना प्रेम नहीं मिलेगा जितना आप चाहते है बात-बात पर आपको लगेगा कि आप ज़्यादा एफर्ट कर रही हैं और आपका पार्टनर बस सुन रहा है। शादीशुदा महिलाओं को पार्टनर की किसी बात या रवैये से ठेस लग सकती है, लेकिन आज यह बात आप अपने पार्टनर से नहीं कह पाएंगे , अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी पुराने रिलेशन की याद अचानक मन में आ सकती है। लेकिन आप वापस नहीं जाना चाहोगी।
उपाय - आज रात सोने से पहले अपने तकिए के नीचे सफेद रुमाल रखें।
काम के मामले में मकर राशि की महिलाएँ आज पूरी तरह जिम्मेदारी निभा रही होंगी। सभी लोग की उम्मीद आज आप पर निर्भर रहेगी और आप किसी को मना भी नहीं कर पाओगे। ऑफिस में आज आप अपने आपको को हर दिन की अपेक्षा ज्यादा ही बिजी रखेंगे , जिसके करना आपके स्वस्थ में भी फर्क देखने को मिलेगा, इस लिए काम के साथ साथ स्वस्थ्य पर भी ध्यान देने अति आवश्यक है। जॉब स्विच करने का भ्रम मन में पैदा हो सकता है। डिजिटरल मार्केटिंग से जुडी महिलाओ के लिए आज का दिन शुभ है।
उपाय - आज सुबह योग या मेडिटेशन जरूर करें।

आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं के लिए आज के दिन पैसों के मामले में स्थिति खराब नहीं है, लेकिन मन में आशंका रहेगी। खर्च सोच-समझकर करेंगी, फिर भी लगेगा कि पैसा हाथ से निकल रहा है। घर, बच्चों या भविष्य से जुड़ा कोई खर्च आपको परेशान कर सकता है। आज के दिन आपको किसी को न उधार पैसा देना है और न ही किसी से पैसे उधार लेना है। आज के दिन किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट से बचना चाहिए , आज पुरानी की हुई सेविंग्स काम आएगी।
उपाय - आज अपने पर्स को साफ रखें और किसी भी तरह के रखे हुए पुराने बिल्स या टिकट निकल फेंकें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको कमर या घुटनों में हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है, थकान, भारीपन, नींद की कमी, सिर में दबाव ये सब हो सकता है। नींद अवश्य पूरी करें। बातिल चीज़ो से आज परहेज करें।
उपाय - आज आपको काला तिल दान करना चाहिए।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।