-1773324519020.webp)
Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से निकलकर शानदार सफलता की ओर बढ़ने का बनेगा। सप्ताह की शुरुआत 16 और 17 मार्च को चंद्रमा के कुम्भ राशि आपके अष्टम भाव में होने से होगी, जहाँ आपको थोड़ी भागदौड़ और मानसिक उलझन महसूस हो सकती है। इसके बाद 18 और 19 मार्च को चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे, जो आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोलेंगे। सप्ताह के अंत में, 20 मार्च से चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके करियर और नाम में बड़ा उछाल आएगा। आपके राशि स्वामी स्वयं चंद्रमा ही हैं, इसलिए यह गोचर आपके मन और भावनाओं को सीधे तौर पर दिशा देगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……
प्रेम की दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी भावनात्मक और तनाव वाली रह सकती है। 16 और 17 मार्च को अष्टम भाव में चंद्रमा होने के कारण आपको पति या ससुराल वालों की कोई बात बुरी लग सकती है। मन में शक या असुरक्षा की भावना आ सकती है, इसलिए किसी भी पुरानी बात को लेकर बहस न करें और धैर्य रखें। 18 और 19 मार्च को नवम भाव में गोचर के कारण आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा होगा , पति के साथ किसी धार्मिक यात्रा या मंदिर जाने का प्लान बन सकता है और पुरानी गलतफहमी दूर होगी। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं , उनके लिए 20 मार्च के बाद दशम भाव का चंद्रमा बहुत बड़ी खुशखबरी लाएगा। सिंगल महिलाओं को अपने ऑफिस, कामकाज की जगह या किसी बड़े अधिकारी की जान-पहचान से कोई बहुत ही अच्छा और सच्चा रिश्ता मिल सकता है।
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर थोड़ा सा कच्चा दूध और जल चढ़ाएं।
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं के लिए मेहनत के बाद बहुत बड़ी सफलता देने वाला साबित होगा। 16 और 17 मार्च को अष्टम भाव का चंद्रमा आपको काम में थोड़ी रुकावट या ऑफिस की पॉलिटिक्स से परेशान कर सकता है। इस दौरान अपनी कोई भी जरूरी फाइल या काम किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें। लेकिन 18 और 19 मार्च को नवम भाव का भाग्य आपको पूरा साथ दिलाएगा। कोई अटका हुआ सरकारी काम या पेपर वर्क आसानी से बन जाएगा। असली कामयाबी 20 मार्च से मिलेगी। दशम भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको ऑफिस में एक बॉस जैसा रुतबा मिलेगा। जो महिलाएं अपना बिजनेस करती हैं, उन्हें कोई बहुत बड़ी और फायदे वाली डील मिलेगी। शिक्षा, ब्यूटी, स्वास्थ्य या सरकारी क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को प्रमोशन की पक्की खबर मिल सकती है। आपके विरोधी आपके सामने खड़े होने की हिम्मत भी नहीं करेंगे।
उपाय: घर से ऑफिस जाते समय अपने पर्स या बैग में एक छोटा सा सफेद रंग का रुमाल या चांदी का कोई भी सिक्का हमेशा रखें।

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं के लिए खर्चों पर लगाम लगाने और नई कमाई का सप्ताह है। 16 और 17 मार्च को अष्टम भाव के चंद्रमा के कारण अचानक कोई ऐसा खर्च सामने आ सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं था जैसे गाड़ी की मरम्मत, घर का कोई काम या मेडिकल का खर्च । इसलिए इन दो दिनों में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें और पैसों को बचाकर रखें। 18 और 19 मार्च को भाग्य भाव के गोचर से पिता या घर के किसी बड़े बुजुर्ग से अचानक पैसों की मदद मिल सकती है। अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह वापस मिलेगा। 20 मार्च से वीकेंड के दौरान दशम भाव का चंद्रमा आपके करियर को ऊँचाई देगा, जिससे आपकी आमदनी बढ़ने का पक्का रास्ता खुलेगा। आप अपने घर-परिवार के लिए समझदारी से अच्छी सेविंग्स कर पाएंगी।
उपाय: सोमवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को थोड़े से सफेद चावल या चीनी का दान करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं को सप्ताह की शुरुआत में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 16 और 17 मार्च को अष्टम भाव का चंद्रमा आपको अचानक पेट दर्द, गैस, पैरों में दर्द या भारी मानसिक घबराहट दे सकता है। महिलाओं को इस दौरान अपनी साफ-सफाई और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 18 मार्च के बाद स्वास्थ्य में बहुत तेजी से सुधार होगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगी। 20 मार्च और वीकेंड पर दशम भाव का चंद्रमा आपके शरीर को एकदम फिट और फुर्तीला रखेगा। काम के नशे में अपनी नींद से समझौता न करें और बाहर का बहुत तीखा या मसालेदार खाना खाने से बिल्कुल बचें।
उपाय: रात को सोने से पहले एक चांदी के गिलास या कटोरी में सादा पानी पिएं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।