Kark rashifal 20 September 2025

Aaj Ka Kark Rashifal 20 September 2025: हर कोशिश का मिलेगा असरदार परिणाम, पढ़ें कैसा रहेगा कर्क राशि की महिलाओं का आज का दिन

कर्क राशि राशिफल 20 सितंबर 2025: आज चंद्रमा सिंह राशि में है और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव आपके दिन को खास बनाएगा। मेहनत, अनुभव और वरिष्ठों की सलाह से हर प्रयास सफल होगा। जानें प्यार, रिश्ते और करियर पर आज का कर्क राशिफल।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-20, 08:43 IST

Cancer Horoscope Today, 20 September 2025: आज चंद्रमा सिंह राशि में है और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव दिनभर बना रहेगा। चतुर्दशी तिथि और साध्य योग का मेल आज के दिन को मेहनत और अनुभव से जोड़ता है। किसी भी पुराने मसले को सुलझाने के लिए यह समय बहुत सही है। रिश्तों में सुलझन लाने से लेकर काम में रुकावट हटाने तक, आज हर कोशिश का असर दिखेगा। रिश्तों और काम में वरिष्ठों की सलाह और साथ आज आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल?

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज किसी करीबी से पुरानी बातों को लेकर साफ-साफ बातचीत कर सकती हैं। ये बातचीत रिश्ते को नया मोड़ दे सकती है। जिनका रिश्ता अभी तय नहीं हुआ है, उनके लिए परिवार का सपोर्ट मिलेगा और कोई बातचीत आगे बढ़ सकती है। शादीशुदा महिलाएं अपने ससुराल पक्ष के किसी बड़े सदस्य से दिल की बात साझा करेंगी और उन्हें पूरा समझ भी मिलेगा। घर में कोई फैसला लेना है तो अकेले न सोचें, बुजुर्गों से बात करें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज ऑफिस या अपने पेशे में सीनियर्स से बातचीत में फायदा उठाएंगी। जो महिलाएं किसी प्रोजेक्ट पर फंस गई थीं, उन्हें कोई सही सलाह या मदद मिल सकती है। आप जिस काम को खुद ही निपटाने की सोच रही थीं, उसमें आज किसी सीनियर की मदद मिलने से काम आसान हो जाएगा। अगर आप इंटरव्यू या किसी प्रेजेंटेशन की तैयारी में हैं, तो किसी अनुभवी का गाइडेंस आपके काम आ सकता है। जो महिलाएं घर से काम करती हैं, उनके लिए आज नया ऑर्डर या क्लाइंट मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- कर्क दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

Cancer women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाएं आज पैसों को लेकर राहत महसूस करेंगी। कोई पुराना बकाया पैसा मिलने की संभावना है या जिस रकम की उम्मीद नहीं थी, वो मिल सकती है। हालांकि अभी भी फिजूल खर्ची से थोड़ा बचना जरूरी है क्योंकि अगले दो दिन खर्च भारी हो सकते हैं। जिन महिलाओं का पैसा कहीं फंसा हुआ था, आज उसके निकलने का रास्ता साफ़ होगा। पार्टनर के साथ किसी खर्च को लेकर अनबन थी तो वह भी आज सुलझ सकती है।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

आज का दिन पाचन से जुड़ी दिक्कत लेकर आ सकता है। पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है, खासकर दोपहर के बाद। जिन महिलाओं को इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) या एसिडिटी की समस्या पहले से है, उन्हें आज थोड़ा ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। देर रात खाने से बचें और आज दही, मैदा और तली चीजों से दूरी रखें। चाय या कॉफी की जगह सादा नींबू पानी पिएं।

आज कर्क राशि के उपाय (Cancer Remedies Today)

आज सुबह हनुमान मंदिर जाकर चमेली का तेल चढ़ाएं और एक लड्डू चढ़ाकर 11 बार हनुमान चालीसा पढ़ें। आज का लकी कलर सफेद है और लकी नंबर 2 है। सफेद रूमाल साथ रखें और आज कोई भी जरूरी काम दोपहर 12 बजे के बाद करें, बेहतर रिज़ल्ट मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें- कर्क राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;