पूजा के तुरंत बाद हाथ क्यों नहीं धोने चाहिए? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

पूजा पाठ करने के बाद कई सारे काम ऐसे होते हैं, जिन्हें हमें नहीं करना चाहिए। इससे हमारे घर की बरकत और हमारी पूजा का फल कम हो जाता है।
image

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को एक पवित्र क्रिया मानी जाती है। इसलिए हमारे घरों और मंदिरों में रोजाना पूजा की जाती है। इसके लिए हम कई सारी सामग्री भी लेकर आते हैं। जिसे अर्पित करके हम पूजा को संपन्न करते हैं। लेकिन कई बार हम गलती से कुछ ऐसे काम को कर लेते हैं, जिसे करने की मनाही हमारे शास्त्रों में भी होती है। पूजा के तुरंत बाद हैथ नहीं धोने चाहिए। यह हमारे घरों में अक्सर मना किया जाता है। आर्टिकल में बताते हैं ऐसा करने से क्या होता है।

पूजा करते समय जोड़े जाते हैं हाथ

Handwash

जब भी हम पूजा करते हैं, तो भगवान के सामने अपने हाथ जरूर जोड़ते हैं। ऐसे में हम अपनी पूजा के फल को भगवान से मांगते हैं। इससे हमारे हाथों में एक ऊर्जा आती है, जिससे हमारे अंदर उस समय सकारात्मक ऊर्जा होती है। ऐसे में हमारे बड़े कहते हैं कि हाथों को पूजा के बाद अपने पूरे शरीर में लगाना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलता है। इसलिए पूजा के तुरंत बाद पानी से हाथ साफ नहीं करने चाहिए।

श्रद्धा और आस्था का होता है भाव

Signs-of-disturbed-puja

शास्त्रों के अनुसार, पूजा के बाद थोड़ी देर तक उसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए आपको हाथों को पानी से नहीं धोना चाहिए। इससे आपके द्वारा की गई पूजा अधूरी रह जाती है। साथ ही, इसका फल आपको पूर्ण रूप से नहीं मिलता है। इसलिए आपको पूजा के तुरंत बाद हाथों को कभी नहीं धोना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मंदिर से वापस आकर पैर क्यों नहीं धोने चाहिए?

तिलक लगाने के बाद भी हाथों को न धोएं

कुछ लोग पूजा के दौरान भगवान को टीका लगाने के बाद अपने माथे पर चंदन या रोली का टीका लगाते हैं। इसे आराधना का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आपके हाथों में ऊर्जा आती है। ऐसे में आपको तुरंत बाद हाथों को पानी से साफ नहीं करना चाहिए। थोड़ा इंतजार करके अपने हाथों को पानी से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: महाकाली को कब और कैसे चढ़ाएं नींबू की माला?

शास्त्रों के अनुसार पूजा के तुरंत बाद आपको किसी से हाथ भी नहीं मिलाना चाहिए। इससे आपकी ऊर्जा दूसरे व्यक्ति के पास चली जाती है। इसलिए पूजा-पाठ करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें। इससे आपकी पूजा का फल आपको ही मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP