शास्त्रों के अनुसार, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जाओं का विनाश होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना और भी लाभकारी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पाठ श्रापित है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
किसने और क्यों दिया था दुर्गा सप्तशती को श्राप?
दुर्गा सप्तशती मां दुर्गा के मंत्रों से बना है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, जब दुष्टों का संघार करने के लिए मां दुर्गा ने काली माता का रूप धारण किया था तब राक्षसों का संघार तो हो गया था लेकिन मां का क्रोध शांत नहीं हुआ।
मां का क्रोध जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा था वैसे-वैसे मां के शरीर से निकले वाली ऊर्जा दिव्य मंत्रों का रूप ले रही थी। चूंकि यह मंत्र मां काली के शरीर से जन्में थे इसलिए यह मंत्र तांत्रिक मंत्र कहलाए जो पृथ्वी के लिए महा विनाशक थे।
यह भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें लौंग के ये टोटके, हर बुरी नजर होगी दूर
भगवान शिव ने मां काली को शांत करने के लिए खुद भी रौद्र रूप लिया और उन्हें शांत कर पार्वती रूप में ले आए। मां पार्वती जब अपने शांत रूप में आईं तब उनके शरीर से सकारात्मक ऊर्जा सात्विक मंत्रों के तौर पर निकल रही थी।
तब भगवान शिव ने मां दुर्गा के शरीर से निकले सात्विक और तांत्रिक मंत्रों को अपने रुद्राक्षों में समाहित कर लिया और मार्कंडेय ऋषि को उन रुद्राक्ष के बीजों को सौंप दिया। मार्कंडेय ऋषि ने उन मंत्रों से दुर्गा सप्तशती का निर्माण किया।
यह भी पढ़ें:कैसे करें नवरात्रि पर माता की चौकी की स्थापना? जानें पूजा विधि से लेकर दिशा तक सभी जरूरी बातें
जब मार्कंडेय ऋषि ने दुर्गा सप्तशती को ब्रह्मा जी को सुनाया तब ब्रह्मा जी ने शिव जी से विनती की कि वह दुर्गा सप्तशती के तांत्रिक मंत्रों को शापित कर दें ताकि उनका जाप कर कोई गलत तांत्रिक साधना न कर सके।
इसी कारण से दुर्गा सप्तशती को शापित माना जाता है। हालांकि दुर्गा सप्तशती पूरी शापित नहीं है बस उसमें लिखे तांत्रिक मंत्र ही श्रापित हैं और श्रापित होने के कारण उन मंत्रों को पढ़ने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दुर्गा सप्तशती श्रापित क्यों हैं और किसने दिया था इस पाठ को श्राप। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों