किस समय बदलनी चाहिए पैरों की पुरानी बिछिया, वैवाहिक जीवन बनेगा सुखमयी

सुहागिन महिलाएं पैरों में बिछिया जरूर पहनती हैं। इसी वजह से बिछिया को सुहाग की निशानी भी कहा जाता है। लेकिन हर बार इसे पहनने के सही दिन के बारे में जानकारी दी जाती है। आर्टिकल में हम आपको सही समय के बारे में बताते हैं।
image

Toe Ring Changing Time: शादी के बाद महिलाओं को कई सारी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई उसे आपके पति की लंबी उम्र से जो जोड़ते हैं। इसी वजह से कई सारी महिलाएं ऐसी हैं जो अपने पैरों में 1 या 3 बिछिया जरूर पहनती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे सुहाग की निशानी कहते हैं। जब शादी होती है, तो मंडप में लड़की को इसे पहनाया जाता है।

जिसे उसे हमेशा पहनकर रखना होता है। लेकिन इसे हर बार चेंज करना जरूरी नहीं होता है। ऐसे में कुछ महिलाएं सही दिन देखकर इसे बदल लेती हैं। अगर आपको दिन के साथ-साथ बिछिया बदलने का सही समय भी पता होना चाहिए। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। आर्टिकल में हम आपको समय के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी अगली बार सही समय पर बिछिया को बदलें।

बिछिया पहनने का धार्मिक महत्व क्या होता है

toe ring (2)

बिछिया दोनों पैरों की तीनों उंगली में पहनी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन में स्थिरता बनी रहती है। साथ ही, आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। इसलिए चांदी की बिछिया को पहनाया जाता है।

बिछिया क्यों बदलनी चाहिए

Bichiya design

कई सारी महिलाएं होती हैं, जो ज्यादातर त्योहारों पर बिछिया को बदलती हैं। लेकिन मेरी सासु मां का कहना है कि बिछिया आपको तब बदलनी चाहिए। जब वो खराब हो जाए या उसके पीछे का हिस्सा टूट जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि टूटी हुई चीजों को कभी भी नहीं पहनना चाहिए। इसका असर आपके वैवाहिक जीवन में पड़ सकता है। साथ ही, टूटी हुई बिछिया नकारात्मक ऊर्जा का संकेत देती है।

इसे भी पढ़ें: पुरानी बिछिया किस दिन बदलें, जानें ज्योतिष के नियम

बिछिया बदलने का सही समय क्या है

Bichiya

अगर आपको किसी तीज-त्योहार पर बिछिया को बदलना है, तो इसका सही समय सुबह का होता है। आपको सबसे पहले स्नान करना है और अपनी बिछिया को माता गोरी के सामने रखकर उनका आशीर्वाद लेना है। फिर अपनी बिछिया को 12 बजे से पहले पैरों में पहन लेना है। दूसरे पहर में बिछिया को न पहनें। साथ ही, इसे पहनकर सबसे पहले बड़ों का आशीर्वाद लें, ताकि आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहे।

इसे भी पढ़ें: नई बिछिया किस दिन पहनना सबसे शुभ माना जाता है?

आपको बिछिया बदलने के समय का खास ध्यान रखना है, तभी आपकी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही, आपके पति की आयु लंबी रहेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Shutterstock, Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP