हिन्दू धर्म में दीया जलाने का बड़ा महत्व माना जाता है। पूजा-पाठ के दौरान या फिर पर्व-त्यौहारों के दौरान दीया जलाकर देवी-देवताओं का आवाहन किया जाता है। वहीं, रोजाना दीया जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। घर की अलग-अलग दिशाओं में दीया जलाने से भिन्न-भिन्न लाभ मिलते हैं क्योंकि हर दिशा का अपना एक महत्व और प्रभाव है। ऐसे में आइये जानते हैं इस बारे में बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
पूर्व दिशा में सूर्य देव का वास होता है। ऐसे में घर की पूर्व दिशा में लाल चंदन डालकर घी का दीया जलाना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और सफलता के नए मार्ग खुलते हैं। मान-सम्मान भी समाज में बढ़ता है। आत्मविश्वास प्रबल होता है।
यह भी पढ़ें: Puja-Path: शिवलिंग के सामने बेलपत्र पर दीया रखकर जलाने से क्या होता है?
पश्चिम दिशा में माता लक्ष्मी का वास स्थापित है और ग्रह के रूप में शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में घर की पश्चिम दिशा में सरसों के तेल या अलसी के तेल का दीया जलाना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
उत्तर दिशा कुबेर देव की मानी जाती है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव का स्मरण करते हुए कपूर का दीया जलाना चाहिए। इससे कुबेर देव की कृपा होती है और घर में धन-धान्य का वास भी बना रहता है। घर में धन का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: घर में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?
दक्षिण दिशा यमराज और पितरों की मानी जाती है। ऐसे में घर की दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीया जलाना चाहिए। इससे यमराज की कृपा होती है औरकाल मृत्यु जैसे योग नहीं बनते हैं और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
घर के मुख्य द्वार पर सप्त ऋषियों और नव ऊर्जाओं का वास होता है। ऐसे में घर के प्रवेश द्वार पर घी का दिया हल्दी डालकर जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बना रहता है। वास्तु एवं ग्रह दोष का निवारण होता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।