Dhanteras 2023: धनतेरस का पर्व एक ऐसा पर्व है जिसमें भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी को आप आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। इस दिन इनकी पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है, लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि कमलगट्टे से भगवान को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।
धनतेरस पर लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन अगर आपने इस दिन कमलगट्टे का यह आसान उपाय कर लिया, तो आपको कुछ और करने की जरूरत नहीं होगी।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
क्या होता है कमलगट्टा? (What Is Kamal Gatta)
कमल के फूल के बीज को कमलगट्टा कहा जाता है और यह तो आप जानते ही होंगे कि कमल को देवी लक्ष्मी का निवास स्थान कहा जाता है। आपने तस्वीरों में भी देखा होगा की माता लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं।
इसलिए सफलता, प्रसिद्धि, समृद्धि पाने के लिए कमलगट्टा सबसे सही उपाय है। इसलिए हिंदू धर्म में कमल के बीज का भी कमल जितना ही महत्व है। (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम)
इसे भी पढ़ें-धनतेरस पर न खरीदें ये सामान, वरना धन के देवता कुबेर हो जाएंगे नाराज
कमलगट्टे का उपाय
1- माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमलगट्टे से बनी माला का उपाय कर सकते हैं। जिस प्रकार आप महादेव या अन्य देवताओं की पूजा के लिए रुद्राक्ष माला का प्रयोग करते हैं। (कमल गट्टे की माला के फायदें)
इसी प्रकार कमलगट्टा माला का प्रयोग विशेष रूप से माता लक्ष्मी की उपासना के लिए प्रयोग किया जाता है। धनतेरस के दिन आप कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी का जाप करें, इससे माता प्रसन्न होती है।
इसे भी पढ़ें-Dhanteras 2023: सोना या झाड़ू ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी है शुभ
2- धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को कमल के बीज चा कमलगट्टे की माला और मखाने की खीर बनाकर उन्हें चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी को उनकी पसंद का प्रसाद चढ़ाने से माता अवश्य प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा साथ ही नौकरी और व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी।
3- व्यावसायिक उन्नति के लिए धनतेरस के दिन अपने ऑफिस या कार्यस्थल पर माता लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो रखें और उन पर कमलगट्टे की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से उस स्थान पर माता का आर्शिवाद प्राप्त होता है। जिससे आपके व्यापार में अच्छी प्रगति होती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों