ऐसा माना जाता है कि टैरो कार्ड्स हमें आने वाले समय की एक झलक देते हैं, जो हमें जीवन की अनिश्चित राहों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। हर सप्ताह ये कार्ड्स नए संदेश और एनर्जी लेकर आते हैं, जो हमारे वर्तमान को समझने और भविष्य की तैयारियों में सहायक होते हैं। 30 जून से 06 जुलाई 2025 का यह सप्ताह भी कुछ राशियों के लिए विशेष संकेत लेकर आया है।
क्या आप जानने को उत्सुक हैं कि यह सप्ताह आपके लिए क्या छिपाए हुए है? क्या यह समय संयम और धैर्य का है या फिर यह नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर लेकर आया है? टैरो कार्ड्स हमें बताते हैं कि कुछ राशियों को इस दौरान अपने आवेगों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी, जबकि अन्य के लिए यह अवधि भाग्यशाली साबित हो सकती है।
आइए जानी-मानी टैरो कार्ड एक्सपर्ट रिनी सभरवाल से अपनी राशि के अनुसार जानें कि कैसे आप इस सप्ताह की ऊर्जा का बढ़िया उपयोग कर सकते हैं और आने वाली चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं।
मेष राशि
यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए काफी बदलाव लेकर आएगा। अचानक कोई अच्छी खबर या नया अवसर आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। खासकर यात्रा या करियर से जुड़ा कोई सकारात्मक मोड़ आ सकता है। आपकी प्रार्थनाएं और संकल्प अब फल देने वाले हैं, लेकिन ध्यान रखें तेजी से आ रहे इन बदलावों के बीच आप चिड़चिड़े न हो जाएं। गुस्से और जल्दबाजी से बचें, वरना लाभ में देर हो सकती है। संयम और लचीलापन अपनाएं और ईश्वर पर विश्वास रखें। मेष राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव होगा। आपकी चेतना गहरी होगी और आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे, लेकिन भावनात्मक स्तर पर कुछ उलझनें रह सकती हैं। पुराने कर्मों और आदतों की परीक्षा हो सकती है। आपको अपने पुराने अनुभवों से ऊपर उठने की आवश्यकता है। ध्यान लगाकर, नमक वाले पानी से नहाकर या प्रकृति में समय बिताकर अपनी ऊर्जा को शुद्ध करें। आत्ममंथन करें और बदलाव का विरोध न करें। समर्पण ही आपको मानसिक शांति और अगली ऊंचाई पर ले जाएगा। वृषभ राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के लोग भावनात्मक असमंजस का अनुभव कर सकते हैं। ऐसा लग सकता है कि आपको किसी ऐसी चीज या रिश्ते को पीछे छोड़ना पड़ रहा है जो अब आपके जीवन का हिस्सा नहीं रहना चाहिए। आपके भीतर बदलाव की तीव्र इच्छा है, लेकिन डर भी हो सकता है। अपने दिल की सुनें और अपने भावनाओं को न दबाएं। यह समय है आगे बढ़ने का है। आपकी सोल एक गहरे अर्थ की तलाश में है और उस दिशा में विश्वास के साथ चलें। मिथुन राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह संतुलनका होने वाला है। आप अपने काम, रिश्तों और अपनी देखभाल के बीच सही संतुलन बना पाएंगे। ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा आपको धैर्य, आत्मनियंत्रण और भावनात्मक शांति प्रदान कर रही है। यदि आप किसी चीज को मन से प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह समय उस चीज के प्रति काम करने के लिए बढ़िया है। अपने जीवन के उद्देश्य के साथ तालमेल में रहें और दबाव से नहीं बल्कि अच्छी तरह से काम करें। कर्क राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता, समृद्धि और नेतृत्व का है। अपने विचारों पर थोड़ा और काम करें। आपको सफलता अवशय मिलेगी। यह समय खुद की देखभाल का है। साथ ही, कला से जुड़ी परियोजनाओं से जुड़ने का सही समय है। साथ ही, रिश्तों को मजबूत बनाने में सही ऊर्जा लगेगी। किसी स्त्री ऊर्जा- जैसे लक्ष्मी, दुर्गा या अपनी कुल देवी से जुड़ना आपके भाग्य को और शुभ बना सकता है। आप जैसी ऊर्जा देंगे, वैसा ही आकर्षित करेंगे, इसलिए आत्मविश्वास और प्रेम से आगे बढ़ें। सिंह राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए क्लैरियटी लाएगा और आप सही निर्ण लेने में सक्षम होंगे। आपकी सोच तेज और तार्किक है। यह समय है महत्त्वपूर्ण फैसले लेने का। लेकिन सिर्फ कार्य और बुद्धि में न उलझें। अपने दिल और भावनाओं को भी नजरअंदाज न करें। ईमानदारी से अपने और दूसरों के साथ संवाद करें। आप सच्चाई के साथ खड़े रहें, लेकिन भावनात्मक रूप से खुद को पूरी तरह अलग न करें। कन्या राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह जादुई ऊर्जा से भरा है। आपके पास वो सभी साधन हैं जैसे- प्रेम, प्रतिभा, बौद्धिकता और समर्थन, जो आपके सपनों को सच करने में मदद करेंगे। इरादों को साफ रखें और अपने विचारों को कर्म से जोड़ें। सफलता आपके करीब है, लेकिन अहंकार या चालाकी से बचें। नम्र बने रहें और सच्चाई से कार्य करें। ब्रह्मांड आपका साथ देगा। तुला राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह परंपरा, जिम्मेदारी और आस्था से जुड़ा है। आप अपने कर्तव्यों और रिश्तों पर अधिक ध्यान देंगे। कोई गुरु, वरिष्ठ या पिता समान व्यक्ति आपको मार्गदर्शन दे सकता है। यह समय है अनुशासन और मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का। अपने अंतर्मन की आवाज को भी अनसुना न करें। धार्मिक या आत्मिक साधना आपके लिए वरदान साबित होगी। वृश्चिक राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
धनु राशि
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के जीवन में कुछ भ्रम और अनिश्चितता रह सकती है। परिस्थितियां वैसी नहीं हैं जैसी दिख रही हैं, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें। खासकर रिश्तों या अपने जीवन के उद्देश्य को लेकर उलझन हो सकती है। ध्यान, जर्नलिंग या प्रकृति में समय बिताकर खुद को ग्राउंड करें। डर या भ्रम से भागें नहीं, उन्हें शांति से देखें। जैसे ही आप खुद को भीतर से शांत करेंगे, स्पष्टता आ जाएगी।धनु राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह एक उपलब्धियों से भरा सप्ताह है। आपके परिश्रम को सराहा जाएगा, सम्मान, आर्थिक लाभ या सहयोग के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप कुछ स्थायी और मूल्यवान बना रहे हैं और लोग आपके योगदान को पहचान रहे हैं। यह टीम वर्क या किसी मेंटर के साथ सहयोग करने का भी अच्छा समय है। नम्र बने रहें और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ें। प्रेम और सम्मान आपका इंतजार कर रहे हैं। मकरराशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और नेतृत्व का है। आपका आकर्षण और रणनीतिक सोच आपको हर स्थिति में प्रमुख बनाएगी। चाहे कार्यक्षेत्र हो या निजी जीवन आप आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे। लोग आपसे प्रेरित होंगे, लेकिन मूड स्विंग्स या आवेग से सावधान रहें। आपकी असली शक्ति करुणामय नेतृत्व में है, प्रतिक्रिया में नहीं। अपने जुनून को केंद्रित रखिए और दूसरों को प्रेरित कीजिए।कुंभ राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह खुद को विश्राम और आत्मचिंतन की आवश्यकता है। पिछले कुछ समय की भावनात्मक या मानसिक थकावट अब आपको थोड़ा रुकने का संकेत दे रही है। ध्यान, नींद और एकांत इस समय आपकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। जीवन में फिर से ऊर्जा भरने के लिए खुद को आराम दें। जैसे ही आप अपने भीतर की शांति से जुड़ेंगे, एक नई राह स्पष्ट होगी। मीन राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से
हम उम्मीद है कि एक्सपर्ट दिए गए इस मार्गदर्शन से आपकी राह आसान होगी। अगर आपको लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों