image

Til On Breast: ब्रेस्‍ट पर 2 तिल होने का क्‍या होता है मतलब? ऐसी महिलाओं की पर्सनैलिटी में जरूर होती हैं ये बातें

Til Or Mole Astrology In Hindi: समुद्र शास्त्र के अनुसार स्तनों पर दो तिल होना विशेष संकेत माना जाता है। एक्‍सपर्ट से  जानिए ऐसी महिलाओं के स्वभाव, सौभाग्य, प्रेम जीवन और भाग्य से जुड़ी रोचक बातें।
Editorial
Updated:- 2025-04-08, 12:12 IST

Two Mole On Breast Meaning Female: समुद्र शास्‍त्र को ज्‍योतिष शास्‍त्र का एक महत्‍वपूर्ण भाग माना गया है। इस शास्‍त्र में व्‍यक्ति की शारीरिक संरचना के हिसाब से बहुत सारी बातें बताई गई हैं, इनमें से अनेक प्रकार के शरीर पर दिखने वाले निशानों का भी जिक्र किया गया है, जिनमें से एक है तिल। आपने अपने ही शरीर में बहुत तरह के तिल देखे होंगे। कुछ तिल तो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं, वहीं कुछ तिल ऐसे भी होते हैं, जो दिखने में भद्दे तो लगते हैं, मगर आपके लिए लकी भी साबित हो सकते हैं। आज हम बात करेंगे उन महिलाओं के स्‍वभाव के बारे में, जिनके ब्रेस्‍ट पर दो तिल होते हैं। इस विषय पर हमारी बात हस्‍तरेखा विशेषज्ञ एवं ज्‍योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, "औरत के स्‍तन शुक्र ग्रह का प्रतीक माने गए हैं और यह ग्रह सुंदरता का कारक होता है। इसलिए ब्रेस्‍ट पर तिल होना वैभव, धन और ऐश्‍वर्य का प्रतीक है।"

ज्‍योतिषशास्‍त्र में स्‍तनों का महत्‍व

महिलाओं के स्‍तनों को न केवल सुंदरता का प्रतीक माना गया है बल्कि यह मातृत्‍व और जीवन शक्ति का स्रोत भी हैं। स्‍तनों के आकार से किसी महिला के स्‍वभाव का पता लगाया जा सकता है। वहीं अगर स्‍तन पर तिल हैं, तो इससे न केवल उस औरत के स्‍वभाव का अंदाजा लगता है बल्कि उसके भाग्‍य का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। खासतौर पर यदि दोनों स्‍तनों पर तिल हैं या एक ही स्‍तन पर दो तिल हैं, तो इससे महिला का जीवन बहुत प्रभावित होता है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आपके भी आईब्रो के ऊपर है तिल, जानें इसका मतलब

लेफ्ट ब्रेस्‍ट पर दो तिल होना

a-mole-in-your-armpit-can-mean-a-couple-of-different-things-1610742489

ऐसी महिलाएं स्‍वभाव से बहुत शर्मीली होती हैं। पार्टनर के साथ इनका बहुत अच्‍छा संबंध होता है। इनके पार्टनर डॉमिनेटिंग होते हैं। यदि एक तिल बड़ा और एक तिल छोटा होता है, तो इसका अर्थ है कि महिलाएं घर के कामकाज में थोड़ी आलसी होती हैं। यदि दोनों ही तिल गहरे काले रंग के हैं और एक जैसे आकार के हैं, हो महिलाएं बहुत ही फुर्तीली होती हैं और हर काम को बहुत ही अच्‍छी तरह से विधि से करती हैं।

राइट ब्रेस्‍ट पर दो तिल होना

राइट ब्रेस्‍ट पर दो तिल जिस भी महिला के होते हैं, उन्‍हें जीवन में स्‍ट्रगल बहुत करना पड़ता है। यह स्‍ट्रगल केवल करियर में ही नहीं होता है बल्कि अपने रिश्‍तों में भी उन्‍हें बहुत ही संघर्ष देखना होता है। ऐसी महिलाओं के पास धन की कमी कभी नहीं होती है। अगर धन कभी कम भी पड़ता है, तब भी इनकी आवश्‍यकताएं पूरी हो जाती है। ऐसी महिलाओं की सबसे अच्‍छी बात होती है कि इनमें सेल्‍फसेटिसफेक्‍शन कूट-कूट के भरा होता है। किसी दूसरे का सुख देख कर यह दुखी नहीं होती हैं। इनके अंदर आत्‍मविश्‍वास की भी कमी नहीं होती है। ऐसी महिलाएं अपनी जिम्‍मेदारियों को बाखूबी निभाना जानती हैं।

दोनों ब्रेस्‍ट के बीच में तिल होना

दोनो ब्रेस्‍ट के बीच में तिल होने का अर्थ भी अच्‍छा होता है। ऐसी महिलाएं आउटस्‍पोकन होती हैं। उनकी बात में स्‍पष्‍टता होती है। कई बार लोग ऐसी महिलाओं को समझ नहीं पाते हैं या समझने में गलती कर देते हैं। ऐसी महिलाएं सत्‍यवादी होती हैं और अपने आलोचकों की बातों का बुरा मानने की जगह उनकी बातों को बहुत ही ध्‍यानपूर्वक अपने जहन में बैठा लेती हैं और अपने कार्य को सुधारने का प्रयास करती हैं। कई बार सत्‍य और सही का साथ देने के चक्‍कर में यह अपनों के भी खिलाफ हो जाती है। ऐसी महिलाओं को शांतिपूर्ण जीवन पसंद होता है और इसलिए यह बहुत ज्‍यादा दोस्‍ती यारी में नहीं पड़ती, न ही बहुत ज्‍यादा रिश्‍तेदारों से मतलब रखती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Samudrik Shastra: क्या कमर पर तिल होने से खिंचा चला आता है पैसा?

हल्‍के भूरे रंग के तिल का अर्थ

708223-molechest

हल्‍के भूरे रंग का तिल बहुत अच्‍छा नहीं माना गया है। ऐसी महिलाएं मन में जो बात है उसे बोलने की जगह मन में दबाकर रखती हैं और उसके बारें में सोचती रहती हैं। इनको ओवरथिंकिंग की शिकायत होती है। यह हमेशा नकारात्‍मक सोच ही रखते हैं। इन्‍हें किसी के साथ अच्‍छा होता है, तो दुख होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें इस कदर जलन भरी होती है, कि यह झूठ-सच किसी का भी सहारा लेकर सामने वाले का नुकसान करा देती हैं। वैसे तो यह बहुत कम बोलती हैं, मगर इन्‍हें सभी के बारे में जानने का शौक होता है। बातों को इधर से उधर करने में ऐसी महिलाएं माहिर होती हैं।

डार्क ब्‍लैक तिल का अर्थ

गहरे काले रंग का तिल यदि ब्रेस्‍ट पर हो तो यह बहुत शुभ होता है। ऐसी महिलाएं स्‍वभाव से चंचल और मिलनसार होती हैं। इन्‍हें आप जिंदादिल कह सकते हैं। ऐसी महिलाओं में ईगो की समस्‍या नहीं होती है। इन्‍हें सबके साथ मिलकर रहना अच्‍छा लगता है। वैसे तो यह महिलाएं बहुत ही भावुक होती हैं, मगर हिम्‍मत की इनमें जरा भी कमी नहीं होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी महिलाओं पर विश्‍वास किया जा सकता है। इन पर जिम्‍मेदारी वाला काम भी छोड़ा जा सकता है। इन्‍हें एक आदर्श महिला भी कहा जा सकता है। ऐसी महिलाओं के पास धन और ऐश्‍वर्य की कमी भी नहीं होती हैं।

यदि आपको यह कोट्स पसंद आए हों तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्‍स में लिखकर बताएं। इस तरह के और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;