हर व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों में तिल होता है। जो व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके भाग्य के बारे् में बताता है। सामुद्रिक शास्त्र में तिल के बारे में विस्तार से बताया गया है। कहते हैं कि व्यक्ति के बारे में जानना हो, तो उसके शरीर में स्थित तिल से उसके बारे में जान सकते हैं। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि महिलाओं के आईब्रो के ऊपर तिल होने का क्या मतलब होता है। साथ ही उनके व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र में जिन महिलाओं के आईब्रो के ऊपर तिल होता है। ऐसी महिलाएं अपने घर और परिवार के लिए शुभ मानी जाती हैं। आईब्रो के ऊपर तिल वाली महिलाएं जीवनसाथी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इनके जीवनमें कभी कोई परेशानी नहीं आती है और ऐसी महिलाएं अपने जीवनसाथी के लिए शुभ और भाग्यशाली होती हैं। आपको बता दें, जिन महिलाओं के आईब्रो के ऊपर तिल होता है, वे काफी बुद्धिमान और ज्ञानी होती हैं। वे जीवन के विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझती हैं। महिलाएं अपने करियर को लेकर काफी गंभीर होती हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। जिन महिलाओं के आईबो के ऊपर तिल होता है। ऐसी महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता होती है। ये अपने काम में सफलता प्राप्त करती हैं और अपना जीवन बेहतर ढंग से जीती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Expert: किस्मत अच्छी है या बुरी, पंडित जी से जानें क्या कहते हैं माथे के तिल
सामुद्रिक शास्त्र में जिन महिलाएं को दाएं आईब्रो के ऊपर तिल होता है। ऐसी महिलाएं अधिक भाग्यशाली होती हैं। उन्हें जीवन में कई सफलताएं मिलती हैं। इन्हें कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार का नाम रोशन करती हैं और उन्हें वह हर चीज मिलती है, जिनकी ये हकदार होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - आपका स्वभाव बताते हैं शरीर पर मौजूद ये तिल
सामुद्रिक शास्त्र में जिन महिलाओं के बाएं आईब्रो के ऊपर तिल होता है। ऐसी महिलाएं थोड़ी संघर्षशील हो सकती हैं, लेकिन वे अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त कर लेती हैं। इन्हें अपना जीवन स्वतंत्रता के साथ जीना पसंद होता है। ये कभी भी दूसरे की मदद करने को आगे रहती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।