tie red kalawa on shami plant to get rid of sade sati effects

शमी के पेड़ में किस दिन लाल धागा बांधने से साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में शमी के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में अगर आप शमी के पेड़ की पूजा कर रहे हैं तो कुछ ऐसे दिन हैं, जिसमें पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-04, 17:08 IST

शमी का पेड़ शनि ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है। शनिवार के दिन शमी की पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव जैसे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कम होते हैं। शमी को शनिदेव का साक्षात रूप माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले शमी वृक्ष का पूजन किया था। महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान अपने अस्त्र-शस्त्र शमी के पेड़ में ही छिपाए थे और विजयदशमी के दिन उन्हें वापस प्राप्त किया था। इसलिए, शमी के पत्तों को विजय और सफलता का प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में शमी के पेड़ में किस दिन लाल धागा बांधने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शनिवार के दिन शमी के पेड़ पर बांधें लाल धागा

can-we-tie-thread-to-shami-plant

शमी का पेड़ शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। शनिवार शनिदेव का दिन होता है। इस दिन शमी के पेड़ पर लाल धागा बांधने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है, जिससे शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। माना जाता है कि शमी के पेड़ पर कलावा बांधने से कुंडली में राहु और केतु की स्थिति भी मजबूत होती है, जिससे उनके नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। इतना ही नहीं, शमी के पेड़ पर लाल धागा बांधने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और व्यक्ति को करियर-कारोबार में तरक्की मिलती है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। शमी के पेड़ में लाल धागा बांधने से सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें -  शमी के पौधे की पूजा किस दिन नहीं करनी चाहिए?

शमी के पेड़ में लाल धागा किस विधि से बाधें?

shami-ke-ped-par-kalava-bandhne-ke-fayde

शमी का पौधा शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। इसमें लाल धागा बांधने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष का प्रभाव कम होता है।
इसलिए आप ब्रह्म मुहूर्त में शमी के पेड़ में लाल धागा बांधें।
धागा बांधते समय अपने इष्ट देवो या फिर शनिदेव का ध्यान करें।
अगर किसी जातक की कुंडली में साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव हैं तो शमी के पेड़ की पूजा करने के साथ-साथ लाल धागा जरूर बांधें। इससे लाभ हो सकता है।
शमी के पेड़ में लाल धागा बांधने के दौरान शनिदेव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -  शनि देव को करना है प्रसन्न तो करें शमी के पौधे की पूजा, जानें पूजा के सही नियम

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;