On which Day should shami plant not be worshipped

शमी के पौधे की पूजा किस दिन नहीं करनी चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र में शमी के पेड़ को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। शनिदेव का निवास शमी के पेड़ में माना जाता है, इसलिए शनि ग्रह से संबंधित दोषों को दूर करने के लिए शमी पूजन किया जाता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-09, 08:00 IST

शमी का पौधा, जिसे खेजड़ी या चिकुर के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। शमी का पेड़ शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है। शनिवार के दिन शमी की पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। ऐसी मान्यता है कि शमी के पेड़ में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर में शमी का पेड़ लगाने से धन-दौलत और समृद्धि आती है।

शमी के पत्तों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। घर के द्वार पर शमी की टहनियां लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। शमी का पेड़ भगवान विष्णु को भी प्रिय माना जाता है। दशहरा के दिन शमी की पूजा करना भगवान विष्णु की आराधना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बता दें, ऐसा माना जाता है कि शमी का पौधा घर में रखने से बुरी नजर और दुर्भाग्य से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, शमी के पत्तों को विजय और सफलता का प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में शमी के पौधे की पूजा किस दिन नहीं करनी चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रविवार के दिन न करें शमी के पौधे की पूजा

shami ke upay

रविवार के दिन शमी के पौधे की पूजा भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य पूजा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शमी का पेड़ शनि ग्रह से जुड़ा होता है, जो सूर्य ग्रह का शत्रु माना जाता है। बता दें, शास्त्रों में रविवार को सूर्य और शनिवार को शनि का दिन माना जाता है। सूर्य और शनि ग्रह एक दूसरे के विपरीत माने जाते हैं। इसलिए रविवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करने की मनाही होती है।

इसे जरूर पढ़ें - शनि देव को करना है प्रसन्न तो करें शमी के पौधे की पूजा, जानें पूजा के सही नियम

कुंडली में सूर्य की स्थिति होती है कमजोर

रविवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से कुंडली स्थित सूर्य की स्थिति कमजोर हो सकती है। इससे व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति के मान-सम्मान में भी कमी आने लग जाती है। इसलिए रविवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा भूलकर भी न करें।

इसे जरूर पढ़ें - शमी का पौधा सूख जाने पर क्या करें, जानें ज्योतिष के नियम

कुंडली में शनि की स्थिति हो सकती है कमजोर

how shami plant can rempve all problems

रविवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि दोष का सामना करना पड़ सकता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं बढ़ने लग जाती है। साथ ही रोग दोष से मुक्ति भी मिल सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;