साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण सितंबर के महीने में होने वाला है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण न केवल एक खगोलीय घटना है, बल्कि यह हमारे जीवन में भी कई तरह से प्रभाव डाल सकता है। इससे आपके भाग्य पर भी गहरा असर पड़ सकता है। पौराणिक मान्यताओं और वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य की ऊर्जा क्षीण हो जाती है, जिससे नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय हो सकती हैं। ऐसे में ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण है, लेकिन इसका प्रभाव आपकी राशि पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह से हो सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में कि 21 सितंबर को पड़ने वाले आंशिक सूर्य ग्रहण का असर आपकी राशि में किस तरह से पड़ सकता है और आपको कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
21 सितंबर के दिन पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। आपको इस दौरान पारिवारिक झगड़ों का भी सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें कि आप इस दौरान कोई बड़ा निर्णय न लें। अगर आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल नहीं है। इस समय वर्कप्लेस में किसी भी तरह की बहस या तनाव से बचें। व्यापार में भी इस दौरान लाभ की जगह नुकसान के योग हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आर्द्रा नक्षत्र में शुक्र ग्रह के प्रवेश से खुलेगा इन राशियों का भाग्य, पैसों में अचनाक हो सकती है बढ़ोतरी
कन्या राशि
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कन्या राशि के लिए समस्याओं भरा हो सकता है। आपकी राशि को इस दौरान वर्कप्लेस के साथ परिवार में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर कोई बड़ा निर्णय लेने के बारे में सोच रही हैं तो समय अभी अनुकूल नहीं है। ग्रहों की स्थिति के कारण आपको लड़ाई-झगड़ों का सामना भी करना पड़ सकता है।
धनु राशि
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण धनु राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस समय ग्रहों की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि आपके निजी और पेशेवर जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में अनबन और जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है, जिससे रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। इस समय संवाद बनाए रखें और धैर्य बनाए रखें।
जो लोग व्यापार में हैं उन्हें घाटे या किसी पुराने निवेश से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी बड़े निर्णय से बचने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। आपके मन में असमंजस बना रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी।
मीन राशि
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण मीन राशि के जातकों के लिए कुछ मिली-जुली परिस्थितियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप बिजनेस में हैं तो यह समय आपको नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है। कोई पुराना लेन-देन या निवेश आपके लिए घाटे का कारण बन सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों