
हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं जिनमें से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है शरद पूर्णिमा जो इस साल 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन जहां एक ओर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है तो दूसरी ओर यह श्री राधा कृष्ण के पूजन के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि, इस दिन राधा रानी और श्री कृष्ण की पूजा क्यों होती है, इसके बार में बहुत ही कम लोगों को पता है। ऐसे में आइये जानते हैं वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से शरद पूर्णिमा के दिन श्री राधा कृष्ण से जुड़ी कथा के बारे में।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला शक्ति से वृंदावन में महारास का आयोजन किया था। उस रात, चंद्रमा अपनी पूर्ण सोलह कलाओं के साथ चमक रहा था और उसकी मधुर चांदनी पूरी धरती पर फैली हुई थी।

श्री कृष्ण ने अपनी बांसुरी से ऐसी मधुर धुन बजाई कि सभी गोपियां अपने घरों का काम-काज छोड़कर वृंदावन में एकत्रित हो गईं। गोपियों के प्रेम और भक्ति को देखकर, श्रीकृष्ण ने उनके साथ नृत्य करने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें: Sharad Purnima Ke Upay: शरद पूर्णिमा के दिन करें ये 7 अचूक उपाय, बढ़ेगा धन-वैभव और दूर होगा जीवन का क्लेश
उन्होंने अपनी योग माया से हर गोपी के साथ एक कृष्ण का रूप धारण किया। कथाओं के अनुसार, हर गोपी को लगा कि कृष्ण सिर्फ उसी के साथ नृत्य कर रहे हैं। यह महारास रात भर चला और यह माना जाता है कि यह केवल एक नृत्य नहीं था।
यह महारास आत्मा का परमात्मा से मिलन का एक दिव्य और आध्यात्मिक प्रतीक था। चूंकि रासलीला राधा और गोपियों के साथ हुई थी, इसलिए इस दिन राधा-कृष्ण की युगल रूप में पूजा करने का विधान है।

राधा और कृष्ण का प्रेम सांसरिक प्रेम से ऊपर है जिसे रास लीला के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से व्यक्ति को प्रेम, खुशी, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। जो भक्त इस रात राधा-कृष्ण की आराधना करते हैं उनके जीवन में प्रेम और भक्ति का संचार होता है।
आज के दिन राधा-कृष्ण की पूजा में उन्हें सफेद मिठाई, फूल और तुलसी अर्पित किए जाते हैं और रात में भजन-कीर्तन किया जाता है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ अखंड प्रेम और भक्ति को प्राप्त करना है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।