जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस पर्व को ब्रज धाम वृंदावन, मथुरा, नंदगांव, गोकुल के अलावा देश और भी जगहों पर बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म और कान्हा को मानने वाले लोगों के लिए यह पर्व बहुत खास है। ऐसे में हमने इस खास अवसर पर लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए अपने पंडित जी से उपाय पूछा है, जिस पर हमारे एस्ट्रो एक्सपर्ट शिवम पाठक ने आदि शंकराचार्य द्वारा लिखित कृष्णाष्टकम के बारे में बताया है, चलिए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कृष्णाष्टकम स्तोत्र पाठ
भजे व्रजैक मण्डनम्, समस्त पाप खण्डनम्,
स्वभक्त चित्त रञ्जनम्, सदैव नन्द नन्दनम्।
सुपिन्छ गुच्छ मस्तकम् , सुनाद वेणु हस्तकम् ,
अनङ्ग रङ्ग सागरम्, नमामि कृष्ण नागरम् ॥1॥
मनोज गर्व मोचनम् विशाल लोल लोचनम्,
विधूत गोप शोचनम् नमामि पद्म लोचनम्।
करारविन्द भूधरम् स्मितावलोक सुन्दरम्,
महेन्द्र मान दारणम्, नमामि कृष्ण वारणम् ॥ 2 ॥
कदम्ब सून कुण्डलम् सुचारु गण्ड मण्डलम्,
व्रजान्गनैक वल्लभम नमामि कृष्ण दुर्लभम।
यशोदया समोदया सगोपया सनन्दया,
युतम सुखैक दायकम् नमामि गोप नायकम् ॥ 3 ॥
सदैव पाद पङ्कजम मदीय मानसे निजम्,
दधानमुत्तमालकम् , नमामि नन्द बालकम्।
समस्त दोष शोषणम्, समस्त लोक पोषणम्,
समस्त गोप मानसम्, नमामि नन्द लालसम् ॥ 4 ॥
भुवो भरावतारकम् भवाब्दि कर्ण धारकम्,
यशोमती किशोरकम्, नमामि चित्त चोरकम्।
दृगन्त कान्त भङ्गिनम् , सदा सदालसंगिनम्,
दिने दिने नवम् नवम् नमामि नन्द संभवम् ॥ 5 ॥
गुणाकरम् सुखाकरम् क्रुपाकरम् कृपापरम् ,
सुरद्विषन्निकन्दनम् , नमामि गोप नन्दनम्।
नवीनगोप नागरम नवीन केलि लम्पटम् ,
नमामि मेघ सुन्दरम् तथित प्रभालसथ्पतम् ॥ 6 ॥
समस्त गोप नन्दनम् , ह्रुदम्बुजैक मोदनम्,
नमामि कुञ्ज मध्यगम्, प्रसन्न भानु शोभनम्।
निकामकामदायकम् दृगन्त चारु सायकम्,
रसालवेनु गायकम, नमामि कुञ्ज नायकम् ॥ 7 ॥
विदग्ध गोपिका मनो मनोज्ञा तल्पशायिनम्,
नमामि कुञ्ज कानने प्रवृद्ध वह्नि पायिनम्।
किशोरकान्ति रञ्जितम, द्रुगन्जनम् सुशोभितम,
गजेन्द्र मोक्ष कारिणम, नमामि श्रीविहारिणम ॥ 8 ॥
यथा तथा यथा तथा तदैव कृष्ण सत्कथा ,
मया सदैव गीयताम् तथा कृपा विधीयताम।
प्रमानिकाश्टकद्वयम् जपत्यधीत्य यः पुमान ,
भवेत् स नन्द नन्दने भवे भवे सुभक्तिमान ॥ 9 ॥
इसे भी पढ़ें: Krishna Janmashtami Shatanamavali Stotram: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें शतनामावली स्तोत्र का पाठ, जीवन में आएगी खुशहाली
कृष्ण अष्टकम स्तोत्र पाठ लाभ
- कृष्णाष्टकम्के नियमित पाठ से भगवान कृष्ण की भक्ति में वृद्धि होती है।
- यदि आप बहुत अधिक किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं, तो आपको इसके पाठ मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होगी।
- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर और जगह दोनों जगह होगा, जिससे जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी।
- कृष्णाष्टकम् के पाठ से रोग और कष्टों से मुक्ति साथ ही स्वास्थ्य और शारीरिक कष्टों से राहत मिलेगी।
- कृष्णाष्टकम् के पाठ से जीवन में तरक्की, भगवान के प्रति भक्ति और भाव में बढ़ोतरी होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों