क्या सावन में खरीदना चाहिए चांदी के नाग नागिन का जोड़ा, पंडित जी की जानें राय

सावन का महीना भोलेनाथ का होता है। इसलिए इस महीने का हर दिन बाबा के जयकारे और उनकी पूजा के लिए होता है। लेकिन क्या आप इस महीने में चांदी के नाग नागिन को खरीद सकते हैं क्या? आर्टिकल में पंडित जी से जानते हैं। 
image

भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन होता है। इस महीने में महादेव की हर कोई पूजा करता है। रुद्राभिषेक कराते हैं। साथ ही, पूजा को विधिवत तरीके से करते हैं। सावन में अपने लिए अलग-अलग चीजों को लोग खरीदते हैं। इनमे से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चांदी के नाग नागिन जोड़े को खरीदते हैं। लेकिन क्या यह सावन में खरीदना सही होता है। इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं।

चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा क्यों होता है खास

शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव के पास सर्प विराजमान होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाग देवता को शिवजी का गहना होता है। इसलिए नाग-नागिन का जोड़ा शिव को चढ़ाना श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कई सारे लोग चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को खरीदते हैं।

Chandi naag nagin

सावन में चांदी के नाग-नागिन जोड़ा खरीदने के लाभ

  • अगर आप साव में नाग-नागिन का जोड़ा खरीदती हैं, तो इससे काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इससे जिन लोगों की कुंडली में यह दोष से उससे मुक्ति आसानी से पाई जा सकती है।
  • ग्रह दोष शांति के लिए आप सावन के महीने में नाग-नागिन के जोड़े को खरीद सकते हैं।
  • संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी आप चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को खरीद सकते हैं।
  • अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई बाधा आ रही है, तो ऐसे में आप सावन के महीने में नाग-नागिन के जोड़े को जरूर खरीदें। इससे आपकी इस समस्या कम हो सकती है।

कब और कैसे खरीदें सावन में नाग-नागिन का जोड़ा

सावन के सोमवार या नाग पंचमी के दिन चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा खरीदना और चढ़ाना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इन दिनों में चांदी के नाग-नागिन वाले जोड़े को खरीदते हैं, तो आपके आसपास नकारात्मका कम हो जाएगी। इसे आप शिवलिंग पर रखकर अपने घर में रखें। इससे आपकी कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Chandi naag

इसे भी पढ़ें: Sawan Upay: सावन में करें घी के ये 2 सरल उपाय, करियर में मिल सकती है ग्रोथ

सावन में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा खरीदना और शिवलिंग पर चढ़ाना अच्छा होता है। इससे शिव जी की असीम कृपा आपके ऊपर बरसेगी। साथ ही, आपके जीवन में नई राहें खुल जाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP