ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब शनिदेव रखते हैं और उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि अनुकूल रहते हैं, उन्हें जीवन में तरक्की, मान-सम्मान और स्थिरता मिल सकती है, लेकिन यदि शनि देव नाराज़ हो जाएं तो जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं जैसे नौकरी में रुकावट, व्यापार में हानि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और यहां तक कि मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी बताते हैं कि लोग यह सोचते हैं कि शनि देव हमेशा जीवन में कष्ट ही देते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि शनि केवल न्याय के देवता हैं। वे गलतियों और बुरे कर्मों पर ही दंड देते हैं और अच्छे कर्मों पर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। शनि की कृपा पाने के लिए हमें अपने आचरण और व्यवहार में सुधार करना जरूरी है, लेकिन आपको ऐसी कुछ गलतियों से भी बचने की जरूरत होती है जिससे शनिदेव की नाराजगी से बचा जा सके और किसी भी तरह की धन हानि न हो सके।
शनि देव विनम्रता और सेवा भाव को सबसे अधिक महत्व देते हैं। वो कमजोर, गरीब और पीड़ित लोगों के रक्षक माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति घमंड में आकर दूसरों का अपमान करता है, खासतौर पर बुजुर्गों या गरीबों को सताता है, तो यह शनि देव का अपमान माना जाता है।
ऐसा करने से शनि की दृष्टि ज्यादा कठोर हो जाती है। ऐसा करने से आपकी नौकरी या व्यापार में अचानक बाधाएं आ सकती हैं और परिवारिक जीवन में अशांति और रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आपको सदैव सभी के साथ सम्मान और विनम्रता से व्यवहार करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: इन राशियों पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं शनि देव, साढ़े साती और ढैय्या का जल्दी नहीं होता है बुरा असर
शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, इसलिए वो ईमानदारी और समय पर कर्तव्यों को निभाने की अपेक्षा रखते हैं। ऐसे में कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति उधार लिया हुआ धन वापस नहीं करता है या जानबूझकर कर्ज की अनदेखी करता है, तो शनि देव उससे नाराज हो सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट गहरा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 लोगों को भूलकर भी न सताएं, शनिदेव हो सकते हैं नाराज
View this post on Instagram
ज्योतिष की मानें तो शनि देव का रंग नीला और काला माना जाता है। इन रंगों का महत्व बहुत ज्यादा है, लेकिन इन्हें अक्सर पहनना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप नियमित रुप से यही रंग पहनती हैं तो ये शनिदेव की नाराजगी का कारण बन सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन रंगों से शनि की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और मन मस्तिष्क पर बोझ और तनाव भी अधिक महसूस हो सकता है।
यदि आप भी जीवन में ये गलतियां बार-बार करती हैं तो आपके जीवन में इसके दुष्प्रभाव होने लगते हैं और शनिदेव आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।