
सावन माह को बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार का खास महत्व है। यह माह भगवान शिव को समर्पित है। साथ ही इस माह उनके प्रिय पुत्र की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। बता दें सावन माह की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसे में इस दौरान बप्पा की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। अब ऐसे में सावन विनायक चतुर्थी के दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं। जिनका जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन माह की विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के इस मंत्र का 21 बार जाप कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
ॐ गं गणपतये नमः:
अगर आपको कार्यक्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिल रही है, तो इस भगवान गणेश के इस मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है और सौभाग्य़ में भी वृद्धि होती है।
वक्रतुंड महाकाय, सुखकर्ता दुखहर्ता, वरवरदा जय महागणपति:
सावन विनायक चतुर्थी के दिन ज्ञान वृद्धि के लिए इस मंत्र का 11 बार जाप कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
श्री गणेशाय नमः:
अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, तो सावन विनायक चतुर्थी के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप कर सकते हैं। इससे आपको स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है।
ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दन्ती प्रचोदयात।:
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Vinayak Chaturthi 2024 Date: सावन की विनायक चतुर्थी कब है, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
सावन विनायक चतुर्थी के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए 11 बार इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही आपके जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।
श्रीं गं सौभाग्य गणपतये नमः:
अगर आप सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें। साथ ही भगवान गणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं।
श्री सिद्धिविनायक नमः:
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Vinayak Chaturthi 2024 Upay: सावन की विनायक चतुर्थी पर करें ये उपाय, शिव जी और गणपति दोनों की होगी भरपूर कृपा

अगर आप भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं, तो इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे लाभ हो सकता है।
अष्टविनायक नमः:
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।