सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है और हर कोई अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान करता है। दान-पुण्य इन्हीं अनुष्ठानों का एक अभिन्न अंग है। शास्त्रों में कहा गया है कि सावन में सच्चे मन से किया गया दान व्यक्ति को पापों से मुक्ति दिलाता है और उसे मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। अब ऐसे में सावन में महिलाओं को किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धार्मिक अनुष्ठानों में नुकीली या धारदार वस्तुओं जैसे कि चाकू, कैंची, सुई का दान आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा या रिश्तों में कटुता का प्रतीक मानी जा सकती हैं। इसलिए, मंगला गौरी व्रत जैसे पवित्र अवसर पर ऐसी चीजों का दान करने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे अशुभता का संचार होता है और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां आने लग जाती है।
मंगला गौरी व्रत अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है, इसलिए ऐसे शुभ अवसर पर शोक के प्रतीक काले रंग का उपयोग या दान शुभ नहीं माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन में समस्याएं भी आ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - सावन के सोमवार व्रत में कौन-सा फल और अनाज खाना है सही, जानें उपवास में किस नमक का करना चाहिए सेवन
हिंदू धर्म में चमड़े को मृत जानवरों की खाल से बना होने के कारण अपवित्र माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में शुद्धता का विशेष महत्व होता है। किसी भी शुभ कार्य या देवी-देवताओं की पूजा के समय अपवित्र वस्तुओं का प्रयोग वर्जित होता है। इससे पूजा में अपवित्रता आती है। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें। इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है और व्यक्ति को मनचाहे परिणाम नहीं मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि और भोले बाबा का आशीर्वाद
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।