Weekly Horoscope 18 to 24 November 2024: इस सप्ताह इन 7 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें कैसे और कहां से आएगा पैसा

राशिफल के अनुसार आप अपने जीवन में सुधार और सफलता के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं,यदि आप भी 18 से 24 नवंबर तक के साप्ताहिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए इसका विस्तार से विवरण प्रस्तुत है।
image

उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा जी के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा, वहीं कुछ को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 18 से 24 नवंबर 2024 का यह सप्ताह किसके लिए आशा और किसके लिए निराशा से भरा रहेगा, चलिए विस्‍तार से जानते हैं।

मेष राशि

aries and taurus weekly horoscope

सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए अनुकूल समय रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और भाई-बहनों का साथ मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और आय स्थिर रहेगी। हालांकि, बुधवार और गुरुवार को निराशा का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कार्य के प्रति उदासीनता हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को परिस्थितियां फिर आपके पक्ष में होंगी, आय में वृद्धि होगी और कार्यों में प्रगति होगी। परिवार और संतान से सुख प्राप्त होगा और ऋण या सरकारी मामलों में राहत मिलेगी।

प्रोफेशन: व्यापार में अनपेक्षित फैसले हो सकते हैं, जबकि नौकरी में तनाव बढ़ सकता है।
शिक्षा: अध्ययन में मेहनत करनी होगी।
स्वास्थ्य: दाएं कान में दर्द और लीवर से संबंधित छोटी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम: साथी से अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी, परंतु वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा।
उपाय: शिवजी को कच्चा दूध अर्पण करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

इस सप्ताह चंद्र का गोचर आपकी राशि को बलवान बना रहा है। धन का आगमन होगा और कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और विरोधी परास्त होंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। गुरु और शुक्रवार को विवादों में विजय मिलेगी और अचानक धन प्राप्ति का योग है। शनिवार को कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है।

प्रोफेशन: कारोबार लाभप्रद रहेगा, नौकरी में लक्ष्य प्राप्त होगा।
शिक्षा: पढ़ाई में प्रगति और संसाधनों की उपलब्धता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: रक्तचाप और हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम: साथी के साथ विवाद समाप्त होंगे और वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: दुर्गा जी को लाल वस्त्र अर्पण करें।वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

राशि में चंद्र का द्वादश गोचर आपके लिए सप्‍ताह के शुरुआती समय में परेशानी ला सकता है। सोमवार और मंगलवार को आय में सुधार होगा और कार्य में तेजी आएगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। बुधवार और गुरुवार को कार्य की अधिकता और उसी अनुपात में धन लाभ होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे और यात्रा का योग भी बन सकता है। शुक्रवार और शनिवार को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, हालांकि मामूली विवाद भी हो सकता है।

प्रोफेशन: व्यापार में तेजी रहेगी, नौकरी में पदोन्नति संभव है।
शिक्षा: अध्ययन में रुचि रहेगी और अनुसंधान कार्य में मन लगेगा।
स्वास्थ्य: दांत और बाएं कान में तकलीफ के साथ पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम: साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं, वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: हनुमानजी को घी का दीपक और नैवेद्य चढ़ाएं।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। सोमवार और मंगलवार को आय में गिरावट और अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार से परिस्थितियां सुधरेंगी, जिससे आय में वृद्धि और विवादों में विजय मिलेगी। परिवार का साथ रहेगा और मित्रों से मुलाकात होगी। बहुत दिनों से जिस कार्य के पूरे होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह भी पूरे हो जाएंगे।

प्रोफेशन: व्यापार में स्थिति सुधरेगी, नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी।
शिक्षा: मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य: दांत और बाएं पैर के पंजे में तकलीफ हो सकती है।
प्रेम: साथी से मतभेद कम होंगे और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

leo and vergo weekly horoscope

रविवार को व्यस्तता रहेगी, सोमवार और मंगलवार को आय में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। बुधवार और गुरुवार को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अतः कीमती सामान की सुरक्षा करें। शुक्रवार और शनिवार को आय में वृद्धि होगी और योजनाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों और परिवार के साथ घूमने का अवसर मिलेगा।

प्रोफेशन: व्यापार में नए प्रयोग असफल हो सकते हैं, नौकरी में काम का दबाव रहेगा।
शिक्षा: पढ़ाई में मन लगेगा और शिक्षक का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: आंखों में जलन, पैरों में दर्द, सर्दी और पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम: साथी के साथ तनाव हो सकता है, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: हनुमानजी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

रविवार से मंगलवार तक कार्य सुचारु रूप से होंगे और आय में वृद्धि होगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। विवाद समाप्त होंगे और वाहन का सुख मिलेगा। शुक्रवार को प्रत्याशित आय में वृद्धि होगी। शनिवार को कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं, अतः सतर्क रहें और विवाद से बचें।

प्रोफेशन: व्यापार सामान्य रहेगा, नौकरी में सहयोग मिलेगा।
शिक्षा: अध्ययन में मेहनत सफल होगी और शिक्षक खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य: पंजों में परेशानी और पेट की समस्याएं रह सकती हैं।
प्रेम: साथी से समर्थन मिलेगा और जीवनसाथी अनुकूल रहेगा।
उपाय: गणेश जी को सिंदूर चढ़ाएं।कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

सप्ताह की शुरुआत चिंताओं से होगी, लेकिन शाम तक स्थिति सुधरने लगेगी। बुध और गुरुवार को व्यस्तता रहेगी, परंतु सफलता भी मिलेगी। शुक्रवार को बाधाओं से राहत मिलेगी और मित्रों से मुलाकात होगी। शनिवार को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

प्रोफेशन: व्यापार में इच्छानुसार कार्य होगा, नौकरी में विवाद संभव हैं।
शिक्षा: पढ़ाई में थोड़ी देरी हो सकती है, परंतु प्रोजेक्ट सफल होंगे।
स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव और त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम: प्रेम में उम्मीदें पूरी नहीं होंगी, परंतु वैवाहिक संबंध अनुकूल रहेंगे।
उपाय: शिवलिंग पर आक के पुष्प अर्पण करें।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने से आपका पराक्रम बढ़ेगा। सोम और मंगलवार को किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। बुध और गुरुवार को समय पक्ष में होगा और आय में वृद्धि होगी। शुक्रवार और शनिवार को कार्य की अधिकता रहेगी और शत्रु पराजित होंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन: व्यापार में सफलता मिलेगी, नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी।
शिक्षा: अध्ययन में मन लगेगा और पढ़ाई व्यवस्थित रहेगी।
स्वास्थ्य: कान और कंधों में दर्द तथा रक्तचाप की समस्या हो सकती है।
प्रेम: साथी से सहयोग मिलेगा, वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: हनुमानजी को नारियल अर्पण करें।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

sagittarius and capricorn weekly horoscope

सप्ताह की शुरुआत निराशा से होगी, लेकिन शाम से परिस्थितियां सुधरेंगी। सोम और मंगलवार को लाभ बढ़ेगा और बाधाएं कम होंगी। गुरुवार को वाहन संबंधित समस्या हो सकती है, जबकि शनिवार का दिन सुखद रहेगा और सफलता मिलेगी।

प्रोफेशन: व्यापार सामान्य रहेगा, नौकरी में मन नहीं लगेगा।
शिक्षा: अध्ययन में व्यवधान आ सकता है, सहयोग की उम्मीद पूरी नहीं होगी।
स्वास्थ्य: मुंह में छाले और चोट लगने की संभावना है।
प्रेम: साथी से मतभेद हो सकते हैं, वैवाहिक जीवन में संतुष्टि कम रह सकती है।
उपाय: महालक्ष्मी को घी का दीपक लगाएं।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

संतान से सुख मिलेगा और कार्यों में बाधाएं समाप्त होंगी। बुध और गुरुवार को नए संपर्क बनेंगे और आय अच्छी रहेगी। शुक्र और शनिवार की सुबह सफलता प्राप्त होगी। शनिवार की दोपहर के बाद सतर्क रहें और विवाद से बचें।

प्रोफेशन: व्यापार लाभप्रद रहेगा, नौकरी में तरक्की होगी।
शिक्षा: अध्ययन व्यवस्थित चलेगा।
स्वास्थ्य: आंखों में जलन और जीभ में तकलीफ हो सकती है।
प्रेम: साथी से प्रेमपूर्ण संबंध रहेंगे, वैवाहिक मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: श्रीराम को केसर का तिलक लगाएं।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

राशि मे चंद्रमा का चतुर्थ गोचर आपकी चिंताओं में वृद्धि कर सकता है। सोम और मंगलवार को आय में वृद्धि होगी और कार्य में विघ्न समाप्त होंगे। बुधवार से नए कार्यों की प्राप्ति होगी और विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। शुक्रवार को अचानक धन प्राप्ति संभव है।

प्रोफेशन: कारोबार में तेजी रहेगी, नौकरी में व्यस्तता बढ़ेगी।
शिक्षा: अध्ययन में मन कम लगेगा।
स्वास्थ्य: कब्ज और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
प्रेम: साथी से विवाद हो सकता है, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: गणेश जी को घी का दीपक लगाएं।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

राशि में तृतीय चंद्र का प्रभाव बना रहेगा। समय अनुकूल होने के बावजूद मन में संतोष नहीं है। दूसरों के कारण कुछ काम बिगड़ सकते हैं। सोमवार और मंगलवार को बेकार की बातों में समय व्यर्थ होगा और अनावश्यक विवाद या खर्च हो सकता है। बुधवार और गुरुवार को धन की कमी दूर होगी और संतान से सहायता व खुशी मिलेगी। विवादों में सफलता मिलेगी और सहयोग भी प्राप्त होगा। शुक्रवार को काम में प्रगति होगी और आय का अवसर मिलेगा। शनिवार को मन फिर से उदासीन रह सकता है और अकेले रहने का मन करेगा।

प्रोफेशन: व्यापार में समस्याओं का अंत होगा और नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है।
शिक्षा:पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी और पिकनिक पर जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य:कफ और खांसी की समस्या हो सकती है, बुखार भी आ सकता है।
प्रेम:साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
उपाय :हनुमानजी को तेल का दीपक अर्पित करें।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले संकेत दे रहा है, इस राशिफल के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बनाएं।आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP