इस सप्ताह आपकी राशि के लिए समय कैसा हो सकता है? आपको इस दौरान कौन से नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं? आपकी आर्थिक स्थिति से लेकर आपके रिश्तों में कौन से उतार-चढ़ाव हो सकते हैं? आप सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं, जिससे समय को अनुकूल बनाने में मदद मिल सकती है। ऐसे ही हम हर सप्ताह आपको सभी राशियों के भविष्य के बारे में बताते हैं। इस राशिफल से आपको अपने समय को अपने अनुसार ढालने में मदद मिल सकती है। अगर आप भी 14 से 20 जुलाई के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं और ये पता लगाना चाहते हैं कि किन राशियों के लिए समय अनुकूल है और किसे थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है, तो उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा जी से जानें सभी राशियों के भविष्य के बारे में विस्तार से।
मेष राशि
इस सप्ताह चंद्र अनुकूल रहेगा और समय आपके पक्ष में रहेगा। इस सप्ताह आपकी आय में सुधार रहेगा एवं सभी तरह की बाधाएं समाप्त होंगी। आपको सप्ताह की शुरुआत में ही सफलता मिलती दिखाई देगी। मंगल एवं बुधवार को आपके लिए तनाव वाला समय हो सकता है। संतान से विवाद एवं कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपकी आय भी कम होगी।
गुरुवार से आपकी आय में सुधार हो जाएगा। आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी एवं विवादों का हल निकलेगा। शुक्रवार भी आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। आपके कार्यों में सुधार होगा। आपको भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है। शनिवार को प्रसन्नता रहेगी और परिवार का पूरा साथ मिलेगा।मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि
इस सप्ताह सोमवार को अनुकूल चंद्र आरंभ में सफलता दिलवाने वाला होगा। आपको इस सप्ताह वाहन सुख प्राप्त हो सकता है एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। इस सप्ताह आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मंगल से गुरुवार तक व्यस्तता अधिक रहेगी। दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आपको आय की प्राप्ति के साथ अटके धन की प्राप्ति भी होगी। आपको मित्रों से मदद की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्य में बाधा एवं चिंता बनी रहेगी। आपकी अपनी कुछ योजनाएं बदलनी पड़ सकती है।वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
यह सप्ताह शांति पूर्वक बीतेगा, लेकिन आपके मन में अज्ञात चिंता बनी रहेगी। आपको यात्रा पर जाने का मन हो सकता है और भाग्य का पूरा साथ बना रहेगा। आपका किसी यात्रा पर जाने का मन हो सकता है और भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। चंद्र की अनुकूलता धन की आवक को अच्छी बनाकर रखेगी। परिवार के साथ समय अच्छे से बीतेगा। कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। कार्यो में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी एवं नए मित्रों की प्राप्ति होगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। सहयोग की प्राप्ति भी होगी। शनिवार की शाम से समय आपके विपरीत हो सकता है। आपके जीवन में कुछ बाधाएं एवं परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपकी योजनाएं विफल होंगी और खर्च बढेगा।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि
इस सप्ताह का आरंभ अष्टम चंद्र से होगा। इस दौरान आपकी आय कम हो सकती है एवं परेशानी अधिक हो सकती है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ नही मिलेगा। सोमवार की शाम से ही स्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। दूसरों का सहयोग प्राप्त होगा एवं धार्मिक कार्य करने को मिलेंगे, साथ ही नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। मंगलवार आय के अनुसार आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। बुध एवं गुरुवार के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्रवार भी आपके लिए बेहतर दिन होगा। शनिवार को आय की प्राप्ति होगी एवं संतान से सहयोग मिलेगा। किसी पसंदीदा जगह पर जाने का मौका प्राप्त होगा।कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि
इस सप्ताह चंद्र की दृष्टि बनी रहेगी। सप्ताह की शानदार शुरुआत होगी। इस दौरान आपका कोई बड़ा काम हो सकता है। सोमवार की शाम से आपके जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। मंगल और बुधवार को थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके लंबे समय से चले आ रहे तनाव एवं समस्याएं दूर हो सकती हैं। गुरु एवं शुक्रवार अपेक्षाकृत अच्छे दिन रहेंगें। इस सप्ताह आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है एवं सम्मान में वृद्धि होगी। सप्ताहांत में संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं किसी नए काम की रूपरेखा बन सकती है। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि
इस सप्ताह आपका मन उदास रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। किसी जरूरी कार्य में देरी संभव है। तनाव एवं परेशानी बढ़ सकती है। सोमवार की शाम से आय में वृद्धि होगी। आपका भाग्य साथ देगा। मंगल एवं बुधवार आपको सफलता दिलाने वाले दिन रहेंगे। कार्य में गति आएगी। धन के साथ सम्मान एवं लक्ष्य प्राप्ति होगी। गुरुवार भी आपके लिए अच्छा दिन हो सकता है। शुक्रवार की सुबह आपके लिए अच्छी हो सकती है किंतु, दोपहर से पुन: कुछ परेशानियां आ सकती है। यह समस्याएं शनिवार तक जारी रहेंगी।कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
तुला राशि
विपरीत लिंग का आकर्षण रहेगा एवं व्यय की अधिकता रहेगी, किंतु चंद्र के अनुकूल होने से आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। प्रसन्नता एवं प्रशंसा मिलेंगी। मंगल एवं बुधवार को अनावश्यक तनाव हो सकता है। लोग परेशानी उत्पन्न करेंगे। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगेे। गुरु एवं शुक्रवार को प्रसन्नता एवं बड़ी सफलता प्राप्त होगी। शनिवार की शाम से आपके लिए संभलकर रहने का समय है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। इस सप्ताह आपको वाहन से कष्ट हो सकता है।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि
राशि के स्वामी मंगल एवं शुक्र की पूर्ण दृष्टि से मन मजबूत रहेगा, किंतु चंद्र के कमजोर होने से आय कम रहेगी एवं भविष्य के प्रति आशंकित रहेंगे। खर्च करने में थोड़ी कंजूसी दिखा सकते हैं। संतान के लिए आपकी चिंता रहेगी। मंगल-बुधवार से आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपको इस दौरान कुछ शुभ समाचार मिलेंगे एवं चिंता समाप्त होगी। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरु, शुक्र एवं शनिवार को सबसे अच्छे दिन रहेंगे। आपको आय की प्राप्ति होगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। आपके कार्य में गति रहेगी और शुभ समाचार मिलेंगे।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
धनु राशि
इस सप्ताह स्थायी धन संपत्ति मामलों में आप फायदे में रहेंगे। आपका धन संचित भी होगा एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा। पराक्रम श्रेष्ठ बना रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग की प्राप्ति होगी। नए काम में आ रही बाधाएं समाप्त होगी। गुरुवार को आस-पास के लोगों से दिक्कत आ सकती है। यात्रा में कष्ट होगा। शेष समय में कोई परेशानी नही होगी। आपका कार्य विधिवत चलता रहेगा। शुक्रवार को संतान से सुख प्राप्त होगा। शनिवार को प्रसन्नता रहेगी एवं कार्यक्षेत्र में सहयोग की प्राप्ति होगी। धन की आवक उत्तम बनी रहेगी।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मकर राशि
इस सप्ताह द्वितीय चंद्रमा भी आपके लाभ का कारण बनेगा। काम के प्रति समर्पण रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगल एवं बुधवार को स्थाई धन-संपत्ति से लाभ की संभावना है। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्य में गति रहेगी। गुरुवार लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य में सुधार होगा एवं आय भी बढ़ेगी। आपकी यात्राएं सुखद होंगी। शुक्र एवं शनिवार को कुछ चिंता बन सकती है। व्यय अधिक एवं तनाव का समय रहेगा। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। आपका मन उदास रह सकता है।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि
इस सप्ताह चंद्र धनदायक एवं संतान से सहयोग दिलाने वाला होगा। आपकी आय में सुधार होगा एवं पूर्व समय से अच्छा महसूस करेंगे। चिताओं पर नियंत्रण होगा। काम की अधिकता रहेगी एवं भाइयों से सहयोग मिलने के साथ ही प्रदर्शन में सुधार होगा। मंगलवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक समय पक्ष का रहेगा। नए कार्य की प्राप्ति होगी एवं सहयोग भी मिलेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। शुक्रवार भी आपके लिए बेहतर दिन रहेगा। आपके कार्य में गति बनी रहेगी। शनिवार की शाम से समय आपके पक्ष का नही होंगा। किसी जरूरी कार्य में विलंब होगा।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मीन राशि
इस सप्ताह द्वादश चंद्रमा रहेगा। इस सप्ताह के आरंभ में कुछ कठिनाइयां आएंगी एवं कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। खर्य की वृद्धि होगी एवं आय मन अनुसार नहीं हो पाएंगी। मंगलवार शाम से सुधार दिखाई देगा। किसी मेहमान का आगमन होगा एवं खुशी का समाचार प्राप्त होगा। बहुप्रतिक्षित कोई कार्य संपन्न हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे एवं विवादों में विजय की प्राप्ति होंगी। शनिवार उत्तम दिन रहेगा। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों