रंग पंचमी का पर्व हर साल होली के पांचवें दिन मनाया जाता है और यह रंगों व सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह दिन न केवल उत्सव और उल्लास का होता है, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में सहायक हो सकते हैं। इस दिन के लिए हर राशि के लोगों के लिए कुछ विशिष्ट उपाय बताए जाते हैं, जिन्हें अपनाकर वे सुख-समृद्धि, धन वृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। रंग पंचमी पर रंगों का विशेष महत्व होता है और इन्हीं रंगों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित किया जा सकता है। आमतौर पर यह पर्व मध्यप्रदेश में मनाया जाता है। इस साल रंगपंचमी 22 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा।
यदि आप अपने जीवन में किसी विशेष समस्या का सामना कर रहे हैं, जैसे आर्थिक तंगी, वैवाहिक समस्याएं, करियर में बाधाएं या स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें, तो आप रंगपंचमी के दिन राशि अनुसार उपाय आजमा सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में।
मेष राशि के जातकों को रंग पंचमी के दिन हनुमान जी की आराधना करने की सलाह दी जाती है। इस दिन आपके लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायक होगा और यदि आप लाल गुलाल से हनुमान जी को तिलक करें तो आपको इसके शुभ फल मिलेंगे। रंग पंचमी के दिन आप मंदिर में गुड़ और चने का भोग लगाएं और ;ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का 108 बार करें।
इसे जरूर पढ़ें: Rang Panchami 2025 Laddu Gopal Shringar: रंग पंचमी के दिन इस तरह करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
वृषभ राशि के लोगों को यदि बार-बार धन हानि का सामना करना पड़ता है तो आप रंग पंचमी के दिन सफेद चंदन और गुलाल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इसके साथ ही यदि आप जरूरतमंदों को सफ़ेद चीजों का दान करें और छोटी कन्याओं को भोजन कराएं तो आपको इसके लाभ हो सकते हैं। इस दिन आप माता लक्ष्मी के सामने दीप जलाकर 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि वालों को रंग पंचमी पर बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। यदि आप इस दिन भगवान गणेश को हरे रंग का गुलाल अर्पित करें और गाय को हरा चारा खिलाएं तो आपकी मनोकामनाओं को पूर्ति हो सकती है। आप इस दिन 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि के जातकों को रंग पंचमी के दिन चंद्रमा की विशेष कृपा पाने के लिए चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इस दिन आप सफेद वस्त्र धारण करें और सफेद की चीजें जैसे चावल और दूध का दान करें। इस दिन यदि आप 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें तो विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।
सिंह राशि के लिए सूर्य की कृपा पाना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि आप रंग पंचमी के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और केसर का तिलक लगाएं तो आपके जीवन के लिए वशेष रूप से फलदायी हो सकता हो। इस दिन आप गुड़ और गेहूं का दान अवश्य करें। यही नहीं आप इस दिन 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि के लोग यदि रंग पंचमी के दिन यदि गणपति को मोदक अर्पित करें तो आपको व्यापार और करियर में उन्नति हो सकती है। यही नहीं आप इस दिन जरूरतमंदों को पुस्तकें और हरे वस्त्र भी अवश्य दान करें। आप इस दिन। 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें, तो लाभ होगा।
तुला राशि वालों को रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह दी जाती है और यदि आप माता लक्ष्मी को गुलाबी गुलाल चढ़ाएं तो आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है। इस दिन आओ सुगंधित इत्र का दान करें। यदि आप 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Rang Panchami 2025 Krishan Chalisa: रंग पंचमी के दिन करें इस खास चालीसा का पाठ, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखी
वृश्चिक राशि के लोगों को रंगपंचमी के दिन भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। इस दिन आप शिवलिंग पर लाल चंदन और गुलाल अर्पित करें। साथ ही यदि आप इस दिन जरूतमंदों को मसूर की दाल अर्पित करें तो यह आपके लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
धनु राशि के लिए रंगपंचमी के दिन गुरु ग्रह से संबंधित उपाय करना लाभकारी हो सकता है। इस दिन आप पीले रंग का गुलाल भगवान विष्णु को अर्पित करें और गरीबों को पीले वस्त्र और चना दाल का दान करें। यही नहीं यदि आप इस दिन 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें तो इसके कई गुना ज्यादा फल मिल सकते हैं।
मकर राशि के जातकों को रंगपंचमी के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। इस दिन काले तिल और सरसों के तेल का दान करें। यदि आप इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें तो आपके लिए शुभ हो सकता है। यही नहीं आप इस दिन 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन नवाचार और आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा। आप रंगपंचमी के दिन यदि भगवान शिव को नीला गुलाल अर्पित करें तो आपके लिए शुभ होगा। इस दिन जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की चीजें दान करें। इस दिन यदि आप 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें, तो आपके लिए फलदायी हो सकता है।
मीन राशि के जातकों को रंग पंचमी के दिन मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए उपाय करने चाहिए। आप इस दिन भगवान विष्णु को पीला गुलाल अर्पित करें, जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। यही नहीं यदि आप इस दिन बेसन से बनी मिठाई का प्रसाद अर्पित करें तो लाभदायक हो सकता है।
रंग पंचमी के दिन यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए यहां बताए उपायों को आजमाएंगे तो आपको इसके विशेष लाभ हो सकते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: Meta AI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।