rang panchami 2025 laddu gopal shringar for wish fulfillment

Rang Panchami 2025 Laddu Gopal Shringar: रंग पंचमी के दिन इस तरह करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

रंग पंचमी का पर्व सकारात्मकता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-17, 14:42 IST

रंग पंचमी होली के पांच दिन बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है। यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। इतना ही नहीं, इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर रंग खेलने आते हैं। अब ऐसे में रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल की श्रृंगार के लिए सामग्री

laddu gopal

  • मोरपंख का मुकुट
  • मोती की माला
  • कानों के कुंडल
  • हाथों के कंगन
  • कमरबंद
  • पायल
  • चंदन
  • कुमकुम
  • अबीर
  • गुलाल
  • बांसुरी
  • फूलों की माला

रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार किस विधि से करें?

  • लड्डू गोपाल को सबसे पहले पंचामृत से स्नान कराएं।
  • इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराएं।
  • फिर उन्हें साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • रंग पंचमी के अवसर पर लड्डू गोपाल को पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं।
  • लड्डू गोपाल को सोने या चांदी के आभूषण पहना सकते हैं।
  • आप उन्हें फूलों के आभूषण भी पहना सकते हैं।
  • आभूषण में आप मुकुट, कंगन, हार, और पायल पहना सकते हैं।
  • लड्डू गोपाल को चंदन का टीका लगाएं।
  • आप उन्हें फूलों की माला भी पहना सकते हैं।
  • रंग पंचमी के दिन आप लड्डू गोपाल को मोती के वस्त्र और आभूष्ण भी पहना सकते हैं।
  • लड्डू गोपाल को गुलाल और अबीर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें-  क्या लड्डू गोपाल को अपने साथ हर जगह ले जाना ठीक है? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़ी बातें

रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने का महत्व

laddu gopal (2)

ऐसी मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आकर होली खेलते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। लड्डू गोपाल का श्रृंगार करके उनकी पूजा करने से देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान कृष्ण को रंग बहुत प्रिय हैं। रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल का रंग-बिरंगे वस्त्रों और आभूषणों से श्रृंगार करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर किसी व्यक्ति को संतान संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - लड्डू गोपाल का ये पाठ दूर कर सकता है आपके सभी दुख और संताप

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;