image

Mokshada Ekadashi Puja Vidhi & Samagri 2025: मोक्षदा एकादशी पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें पूजा विधि और पूर्ण सामग्री

Mokshada Ekadashi Puja Vidhi 2025: मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। ऐसे में पूर्ण सामग्री के साथ-साथ पूजा विधि को भी जानें। इससे आपका एकादशी का व्रत अच्छे से पूरा होगा। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-01, 10:29 IST

मोक्षदा एकादशी आज है। ऐसे में एकादशी में व्रत रखने वाली महिलाएं पहले से ही इसकी तैयारी करना शुरू कर देंगी। ऐसा कहा जाता है कि एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। ऐसे में जरूरी है कि आप पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानें एकादशी की पूरी सामग्री और पूजा विधि। इससे आपकी पूजा पूरी होगी। इससे आपको पूजा करते समय किसी तरह सामग्री को अलग से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मोक्षदा एकादशी  पूजा सामग्री (Mokshada Ekadashi Puja Samagri List 2025)

मोक्षदा एकादशी के दिन पूरी सामग्री के साथ पूजा की जाती है। ऐसे में आप पूजा की सभी सामग्री को जरूर लेकर आएं। इससे आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।

2 - 2025-11-27T132656.538

  • भगवान विष्णु की तस्वीर
  • रोली
  • अक्षत
  • दीपक
  • रूई की बत्ती
  • घी
  • धूपबत्ती
  • तुलसी के पत्ते
  • चौकी
  • पीला कपड़ा
  • पंचामृत
  • आम के पत्ते
  • पीले फल
  • पंचमेवा
  • भोग के लिए पीली मिठाई
  • श्रीमद भगवद गीता की पुस्तक

मोक्षदा एकादशी पूजा विधि (Mokshada Ekadashi Puja Vidhi 2025)

  • मोक्षदा एकादशी के दिन आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना है।
  • इसके बाद घर की साफ-सफाई करनी है और पूजा के स्थान को भी अच्छे से साफ करना है।
  • फिर आपको हाथों में जल, फूल और अक्षत लेना है और संकल्प लेना है।
  • इसके बाद आपको चौकी पर कपड़ा रखकर इसमें भगवान विष्णु की तस्वीर को रखना है।
  • इसके बाद आपको भगवान की तस्वीर को गंगाजल से साफ करना है।
  • फिर आपको भगवान को टीका लगाना है।

इसे जरूर पढ़ें: Mokshada Ekadashi Mantra 2025: मोक्षदा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

1 - 2025-11-27T132653.991

  • इसके बाद आपको दीपक को जलाना है। फिर धूप और फूलों को अर्पित करना है।
  • फिर आपको मोक्षदा एकादशी की कथा को पढ़ना है।
  • इसके बाद आपको आरती करके भगवान को भोग लगाना है।
  • फिर आपको भगवान को जल पिलाना है।
  • इसके बाद आपको पूजा में इस्तेमाल किए गए जल को पेड़ों में चढ़ाना है। अगर आपके आसपास केले का पेड़ है, तो इसमें चढ़ाएं।
  • फिर आपको व्रत पारण का सही समय देखकर खोलना है। इससे आपका व्रत पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi Vrat Katha 2025: मोक्षदा एकादशी के दिन पढ़ें यह व्रत कथा, सदैव बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

आप भी अगर मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने के बारे में सोच रही हैं, तो सामग्री और पूजा विधि का खास ध्यान रखें। इससे आपकी पूजा सफल होगी। साथ ही आपको एकादशी की पूजा अच्छे से पूरी हो पाएगी। बस आपको सही मुहूर्त देखकर व्रत को धारण करना है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
मोक्षदा एकादशी के दिन क्या रख सकते हैं व्रत?
मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत रखा जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;