हिन्दू धर्म में 12 अमावस्या तिथियों का चक्र बताया गया है जो पंचांग के अनुसार एक साल में पूरा होता है। इन्हीं अमावस्या तिथियों में से एक है मार्गशीर्ष माह की अमावस्या जो इस साल 1 दिसंबर, दिन रविवार को पड़ रही है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पूजा-पाठ और जवान-अनुष्ठान किया जाता है।
इसके अलावा, इस दिन अपने इष्ट देव और भगवान शिव की आराधना करने का भी विधान है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन अर्घ्य देने का भी बहुत महत्व माना जाता है। यूं तो इस अमावस्या पर सूर्य को अर्घ्य देना बहुत शुभ है लेकिन सिर्फ सूर्य ही नहीं, अन्य देवी-देवताओं को भी अर्घ्य देने का विशेष स्थान मौजूद है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन दें शिवलिंग को अर्घ्य
शास्त्रों में बताया गया है कि अमावस्या तिथि के दिन राहु का प्रक्रोप बढ़ जाता है। ऐसे में राहु को नियंत्रित करने के लिए और उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए यह जरूरी है कि इस दिन शिवलिंग की पूजा की जाए। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद शिवलिंग को अर्घ्य अवश्य दें। इससे राहु का बुरा असर नहीं पड़ेगा और भगवान शिव की कृपा बरसेगी।
यह भी पढ़ें:Margashirsha Amavasya Niyam 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं?
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन दें सूर्य को अर्घ्य
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सूय को अर्घ्य देना बहुत हितकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या तिथि के दिन सूर्या को अर्घ्य देने से सौभाग्य पर लगी बुरी नजर हटती है और भाग्य का साथ मिलने लगते हैं। तरक्की के मार्ग खुलते हैं और शुभ कार्यों की पूर्ति होती है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सूर्य को अर्घ्य के दौरान जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करन शुभ होता है।
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन दें तुलसी के पौधे को अर्घ्य
शास्त्रों में जिस प्रकार एकादशी तिथि और रविवार को छोड़कर तुलसी पूजन करना शुभ बताया गया है। ठीक वैसे ही अमावस्या तिथि पर तुलसी को अर्घ्य देना सौ गुना फलों की प्राप्ति कराने वाला कहा गया है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन तुलसी को अर्घ्य देने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और सकारात्मक एवं दिव्य ऊर्जाओं का संचार तेजी से बढ़ने लग जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन किन देवी-देवताओं को अर्घ्य देना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों