margashirsha amavasya 2024 what we should offer to shanidev for goodluck

Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को क्या-क्या चढ़ाएं?

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों के साथ-साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का भी विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस दिन शनिदेव को क्या चढ़ाएं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-20, 23:00 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि के दिन मार्गशीर्ष अमावस्या है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इतना ही नहीं, इस दिन पितरों का श्राद्ध और पिंडदान करने का भी महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में ग्रहदोष है, तो मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर राहु नवम भाव में नीच का हो, तो उन्हें अमावस्या के दिन व्रत जरूर रखना चाहिए। अब ऐसे में अमावस्या तिथि के दिन शनिदेव को क्या-क्या अर्पित करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को चढ़ाएं काले तिल

black til

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को काले तिल जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव को काले तिल अर्पित करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती है। शास्त्रों और पुराणों के अनुसार, काले तिल शनिदेव को विशेष प्रिय होते हैं। मान्यता है कि काले तिल चढ़ाने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है और उनकी दया दृष्टि प्राप्त होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को चढ़ाएं सरसो तेल

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को सरसो तेल चढ़ाने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि बिना सरसो तेल के शनिदेव की पूजाअधूरी मानी जाती है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, जब शनिदेव को बहुत पीड़ा हो रही थी, तब हनुमान जी ने उन्हें सरसों का तेल लगाया था। इससे शनिदेव को आराम मिला था और उन्होंने कहा था कि जो भी भक्त सच्चे मन से उन्हें सरसों का तेल चढ़ाएगा, उसके सारे संकट दूर हो जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सूर्यदेव को किन चीजों से दें अर्घ्य?

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को चढ़ाएं काले वस्त्र

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को काले वस्त्र चढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। काले वस्त्र शनिदेव को बेहद प्रिय है और उनकी पूजा-अर्चना करने के दौरान आप शनिदेव के चरणों में काले या नीले वस्त्र अर्पित करें। इससे शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और उत्तम फलों की प्राप्ति भी होती है।

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को चढ़ाएं उड़द का दाल

black urad

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शनिदेव को काली उड़द की दाल जरूर चढ़ाएं। शनिदेव को काली उड़द की दाल अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती है और धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके जीवन में किसी भी तरह का कोई कलह-क्लेश चल रहा है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;