margashirsha amavasya 2024 what things should not be donate

Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह को शुभ फलदायी माना गया है। वहीं इस माह के अमावस्या तिथि के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करना शुभ नहीं माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-20, 07:30 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह नौंवा महीना माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है । वहीं बात करें, अमावस्या तिथि की तो मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने का विशेष महत्व है। इतना ही नहीं, मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान-दान करने के साथ-साथ दान-पुण्य का भी खास महत्व है। अब ऐसे में अमावस्या तिथि के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करना शुभ नहीं माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

लोहे से संबंधित चीजों का न करें दान

lohe ka daan

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन अगर आप लोहे से संबंधित चीजों का दान कर रहे हैं, तो इसे करने से बचें। ऐसा कहा जाता है कि लोहे को शनि देव से जोड़ा गया है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है और अमावस्या उनके लिए विशेष दिन होता है। मान्यता है कि अमावस्या के दिन लोहे का सामान दान करने से शनिदोष लग सकता है और इससे जीवन में कष्ट और मुसीबतें आ सकती हैं। इसलिए अमावस्या के दिन लोहे का दान भूलकर भी न करें।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य में होगी वृद्धि

काली रंग की वस्तुओं का न करें दान

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन काली रंग की वस्तुओं का दान भूलकर भी न करें। ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या के दिन काली रंग की चीजें नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। जिसके कारण अमावस्या के दिन इसका दान करने से व्यक्ति को अशुभता की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में समस्याएं भी बढ़ने लग जाती है। इसलिए अमावस्या के दिन काली रंग से संबंधित चीजों का दान न करें।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, बनी रहेगी सुख-शांति

सरसो तेल का न करें दान

oil daan

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सरसो तेल का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि तेल का दान करने से धन हानि की संभावनाएं बढ़ने लग जाती है और अशुभता की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, सरसो तेल का दान करने से व्यक्ति को कार्यक्षत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए भूलकर भी तेल का दान न करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;