मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ज्योतिष में भी यह पर्व विशेष महत्व रखता है।यह पर्व सूर्य के धनु राशि से बाहर निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक होता है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। इस साल यह पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा क्योंकि इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो ऊर्जा, सकारात्मकता और नई शुरुआत का संकेत देगा। सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में गहरे प्रभाव डाल सकता है। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में धन की वर्षा के योग बन सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
मकर संक्रांति के पर्व के साथ कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है और कुछ राशियों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यही नहीं इस दौरान आपके द्वारा किए गए कुछ उपाय जीवन में खुशहाली के द्वार भी खोल सकते हैं। सभी राशियों के जीवन में इस पर्व का क्या महत्व होगा और क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का पर्व करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन किसी भी तनाव से बचें।
उपाय: मकर संक्रांति की सुबह सूर्य को तांबे के पात्र में जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
मकर संक्रांति के दिन सूर्य का गोचर वृषभ राशि वालों को शिक्षा और विदेश यात्रा में सफलता दिला सकता है। आपके लिए नई चीजें सीखने का यह सही समय है। आपको इस दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है और आपको निवेश के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उपाय: मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करें, जिससे आपको लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूसरों के साथ साझेदारी में काम करने वाले लोगों को काम का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: मिथुन राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन सूर्य के मंत्रों मंत्र का जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें:Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन जन्मे बच्चों का कैसा होता है भविष्य?
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का समय संबंधों और साझेदारी में सुधार का संकेत दे रखा है। इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में भी यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा, जो आपके करियर को नई दिशा में ले जाने में सहायक हो सकते हैं।
अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। इस अवधि में पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को प्राथमिकता देना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही, अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखना भी आपके लिए जरूरी है।
उपाय: मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करें, इससे आपको लाभ हो सकता है और आपके रुके हुए काम भी बन सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य का यह गोचर स्वास्थ्य और आपकी दिनचर्या में सुधार का समय हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। यह समय आपके लिए नई आदतें अपनाने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का है आपको कुछ ऐसी आदतें अपनाने की जरूरत है जिससे आपको लाभ मिले।
उपाय: यदि आप मकर संक्रांति के दिन लाल रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपके लिए फलदायी हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता और रोमांस से जुड़ा हुआ है। इस दौरान आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जो लोग शिक्षा से जुड़े हैं यानी कि विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। आपको जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिलेगा और यदि आप कसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो उसमें शुभ परिणाम मिलेंगे।
उपाय: मकर संक्रांति के दिन सूर्य की पूजा करें और सूर्य को अर्घ्य देते समय उसमें एक चुटकी रोली मिलाकर अर्घ्य दें। इस उपाय से आपको शुभ लाभ मिलेंगे और आपके कई रुके हुए काम बनेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय परिवार और घर से जुड़े मामलों पर ध्यान देने का है। आपके जीवन के संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। आपको सुझाव दिया जाता है कि आप रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।
उपाय: मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए मकर संक्रांति का पर्व यात्रा के योग लेकर आएगा। इस दौरान आप किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपके लिए छोटी यात्राएं भी लाभप्रद हो सकती हैं। यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो समय शुभ फल लेकर आएगा। आपके जीवन में कुछ नए संबंध बनेंगे जो आपके भविष्य के लिए भी लाभप्रद साबित होंगे।
उपाय: किसी भी समस्या के उपाय के रूप में आप मकर संक्रांति के दिन माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।
धनु राशि
आपके लिए सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में गोचर करना आपके आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आएगा। आप इस दौरान नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आपको कई ऐसी योजनाओं में निवेश करने के अवसर मिल सकते हैं जो आपकी आय और व्यय पर संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे। इस दौरान आपको आय के कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं।
उपाय: उपाय के रूप में मकर संक्रांति के दिन सूर्य को गुड़ और चावल अर्पित करें।
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह समय आत्म-विश्लेषण और नई ऊर्जा के साथ कार्य शुरू करने का हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में उन्नति होगी। आपको इस दौरान नौकरी और व्यापार के कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है।
उपाय: मकर संक्रांति की सुबह सूर्य नमस्कार करें।
इसे जरूर पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन मंदिर में क्यों रखा जाता है गेहूं?
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का पर्व आत्मनिरीक्षण का है। आज के दिन आप किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर ही लें। इस दौरान आपकी आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आप इस दौरान अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह की यात्रा की योजना बना सकते हैं।
उपाय: यदि आप मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को कंबल दान करें, तो आपको इसके लाभ मिलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का समय सामाजिक जीवन और मित्रता के क्षेत्र में खास रहेगा। इस अवधि में आपको नए दोस्तों से मिलने और पुराने संबंधों को गहराई देने का मौका मिलेगा। आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होगा, जिससे आपको व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सहायता मिल सकती है। यह समय आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाने और दूसरों के साथ सकारात्मक संबंध बनाने के लिए अनुकूल है।
उपाय: मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करें और तिल का दान करें।
सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले संकेत दे रहा है। मकर संक्रांति का साम्य आप सभी के लिए सूर्य देव की पूजा का समय है और आप इस दिन यदि श्रद्धा से पूजन करने के साथ सूर्य को अर्घ्य भी देते हैं तो आपको इसके शुभ परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images:freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों