श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली कामिका एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन दान-पुण्य करने से कई गुना फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि कामिका एकादशी पर व्रत रखने और दान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण और पद्म पुराण के अनुसार, कामिका एकादशी पर दान को अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए। दान करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। अब ऐसे में कामिका एकादशी के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कामिका एकादशी के दिन करें अन्न दान
कामिका एकादशी के दिन अन्न दान का विशेष विधान है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन अन्न दान करने से कई गुना अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसी माना जाता है कि कामिका एकादशी पर अन्न दान करने से जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश होता है। यह एक प्रकार का प्रायश्चित माना जाता है जो आत्मा को शुद्ध करता है। इस दिन किए गए दान का फल कई जन्मों तक मिलता है। अन्न दान को महादान कहा गया है और एकादशी जैसे पवित्र दिन पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। अन्न दान करने वाले व्यक्ति के घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह दान दाता के लिए भी सौभाग्य लाता है।
कामिका एकादशी के दिन करें पीले वस्त्र का दान
पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग माना जाता है। उन्हें अक्सर पीले वस्त्र धारण किए हुए दर्शाया जाता है. इसलिए पीले वस्त्र का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। तिष शास्त्र में पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। बृहस्पति को ज्ञान, बुद्धि, धन, समृद्धि और संतान का कारक माना जाता है. पीले वस्त्र का दान करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जिससे इन सभी क्षेत्रों में शुभ फल प्राप्त होते हैं। पीले रंग को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़ा जाता है. इसका दान करने से जीवन में खुशहाली और संपन्नता आती है।
इसे जरूर पढ़ें - Kamika Ekadashi Kab Hai 2025: कब है सावन की कामिका एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
कामिका एकादशी के दिन करें गुड़ का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुड़ का संबंध सूर्य और बृहस्पति ग्रह से है। सूर्य को आत्मा, स्वास्थ्य, यश और पिता का कारक माना जाता है, जबकि बृहस्पति को ज्ञान, धन, संतान और भाग्य का कारक माना जाता है। कामिका एकादशी के दिन गुड़ का दान करने से इन दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति आती है।
इसे जरूर पढ़ें - सावन महीने की कामिका एकादशी के दिन सुख और सौभाग्य प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों