जून की मासिक शिवरात्रि पर करें यह उपाय, परिवार में आ सकती है सुख-समृद्धि

मासिक शिवरात्रि पर भगवना शिव की आराधना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि भोले बाबा जीवन के सभी कष्टों को हरते हैं और भक्तों को मनचाहा फल देते हैं। आर्टिकल में बताते हैं किस उपाय को करने से आप मन की इच्छा भोलेनाथ के सामने रख सकते हैं।
image

हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की खास तरीके से पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इन शवरात्रि में भी शिवरात्रि जैसा फल प्राप्त होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इस शिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। अपने परिवार की सुख-समृद्धी की कामना करते हैं। खासकर जून माह की मासिक शिवरात्रि तप, ध्यान और विशेष उपायों के लिए अत्यंत प्रभावी मानी गई है। अगर आप भी परिवार में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि चाहते हैं, तो इसके लिए पंडित विध्याशंकर जी के बताए गए उपाय को सही तरीके से करें।

मासिक शिवरात्रि का खास उपाय

अगर आप अपने परिवार में सुख-समृद्धी प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप इस दिन पूजा करते समय भगवान शिव को दही और शहद का भोग जरूर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके मन की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी। यह उपाय काफी आसान है।

masik shivratri upay

इस तरह करें मासिक शिवरात्रि के इस उपाय का पालन

  • इसके लिए आपको सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करना है।
  • स्नान के बाद आपको साफ सुथरे वस्त्रों को धारण करना है।
  • फिर अपनी पूजा की थाली में सारा सामान रखें।
  • जिन चीजों को भगवान शिव को चढ़ाना है, उससे थाली को सजाएं।
  • इसके बाद मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
  • फिर घी के दीये को जलाएं।
  • जिन दो पात्र में आप दही और शहद लेकर आएं हैं, उन्हें भगवान शिव के सामने रखें।
  • इसके बाद हाथ जोड़कर भगवान शिव को याद करें।
  • आपके इस उपाय से घर में सुख-समृद्धी बनी रहेगी।
Shivratri puja

मासिक शिवरात्रि में शिव जी के इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ संब सदा शिवाय नमो नमः
  • ॐ पशुपतये नमः
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
  • ॐ नमो भगवते रुद्राय

मासिक शिवरात्रि में इन चीजों का रखें ध्यान

  • अगर आप इस दिन व्रत रख रहे हैं, तो सबसे पहले शिवालय जाकर पूजा करें।
  • व्रत के पूरे दिन बिल्कुल भी न सोएं।
  • साफ-सुथरे वस्त्र को पहनकर ही शाम के समय भगवान शिव की पूजा करें।
  • व्रत में फलहारी आहार को खाएं।
  • आप भगवान शिव के ॐ नमो भगवते रुद्राय मंत्र का जाप 108 बार जरूर करें।
Shiv puja

मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा का खास महत्व होता है। इसलिए आप भी अपने घर के लिए इस उपाय का ध्यान रख सकते हैं। इससे आपकी मन की इच्छा को महादेव जरूर पूरी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जून की मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी के इन 12 मंत्रों का करें जाप, आरोग्य का मिल सकता है वरदान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP