क्या कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति लगाना ठीक है? जानें ज्योतिष के नियम

यदि आप कार के डैशबोर्ड में भगवान की मूर्तियां रखते हैं तो आपको इसके नियम भी जान लेने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं होंगे।
image

भारतीय संस्कृति में भगवान की मूर्तियों और तस्वीरों को घर, कार्यस्थल और वाहनों में रखने की परंपरा प्रचलित है। विशेष रूप से कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति रखना एक आम बात है। हम जब भी नई कार खरीदते हैं, तब उसमें भगवान की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते हैं। अधिकतर लोग अपने वाहन को सुरक्षित और शुभ बनाए रखने के लिए भगवान गणेश, हनुमान, श्रीकृष्ण, शिवलिंग या माता लक्ष्मी की मूर्ति रखते हैं। लेकिन क्या यह ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार सही है? क्या यह वाहन में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है या किसी प्रकार की नकारात्मकता को जन्म दे सकता है? आइए, ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि ऐसा करना ठीक है या नहीं।

क्या कार के डैशबोर्ड में भगवान की मूर्ति रखना ठीक है

car dashboard astrology

ज्योतिष के अनुसार, भगवान की मूर्ति किसी भी स्थान पर रखने से पहले कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है। जब हम किसी मूर्ति को अपने घर या वाहन में स्थापित करते हैं, तो उसे उचित सम्मान और पूजन देना जरूरी माना जाता है। ज्योतिष में बताया गया है कि कार में भगवान की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दुर्घटनाओं से बचाव होता है।

यह वाहन में यात्रा करने वालों को मानसिक शांति प्रदान करता है और किसी भी प्रकार की अनहोनी को टालने में मददगार हो सकता है। यदि आप कार के डैशबोर्ड में भगवान की मूर्ति रखते हैं, तो आपको इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।

कार में किन देवी-देवताओं की मूर्ति रखना शुभ होता है?

यदि आप अपनी कार में भगवान की मूर्ति रखना चाहते हैं, तो यहां बताए देवी-देवताओं की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है-

  • आप अपनी कार में भगवान गणेश की मूर्ति लगाते हैं, तो इसके बहुत से फायदे हो सकते हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है, जो यात्रा में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं और शुभता प्रदान करते हैं।
  • हनुमान जी की तस्वीर लगाने से बुरी शक्तियों से बचाव होता है और किसी भी वाहन दुर्घटना से रक्षा होती है।
  • श्रीहरि विष्णु को वाहन में रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और वाहन की सुरक्षा बनी रहती है।
  • कार में शिवलिंग को रखने से शांति और आध्यात्मिकता बनी रहती है।
  • धन और समृद्धि की माता लक्ष्मी को अपने वाहन में रखने से आर्थिक वृद्धि और शुभता बनी रहती है।

कार के डैशबोर्ड में भगवान की मूर्ति रखने के नियम

car dashboard astro tips

यदि आप कार में भगवान की मूर्ति रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना चाहिए-

  • सबसे पहले आप मूर्ति को साफ करें और उचित स्थान पर रखें। ध्यान रखें कि भगवान की मूर्ति को गंदे या अव्यवस्थित स्थान पर न रखें। इसे हमेशा साफ और सम्मानजनक स्थान पर ही रखें।
  • ध्यान रखें की आप कार के अंदर रखी मूर्ति के आस-पास कभी भी दीया या अगरबत्ती न जलाएं। इससे कार में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। वाहन में केवल मूर्ति या फोटो रखना उचित है।
  • मूर्ति का आकार छोटा होना चाहिए। आपके वाहन में बड़े आकार की मूर्ति रखने से यात्रा में असुविधा हो सकती है, इसलिए छोटी मूर्ति या फोटो रखना उचित होता है।
  • भगवान की मूर्ति को समय-समय पर साफ करना जरूरी है। भगवान की मूर्ति पर धूल या गंदगी न लगने दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।
  • कार के डैश बोर्ड में एक या दो मूर्तियां रखना ठीक होता है, लेकिन बहुत अधिक मूर्तियां रखने से ऊर्जा असंतुलित हो सकती है।
  • क्या कार में भगवान की मूर्ति रखने से दुर्घटना से बचाव हो सकता है?
  • कई लोग ऐसा मानते हैं कि वाहन में भगवान की मूर्ति रखने से दुर्घटनाओं से बचाव होता है। हालांकि, यह पूरी तरह से आपकी आस्था पर निर्भर करता है। मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मानसिक शांति मिलती है, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी और सुरक्षा नियमों का पालन करना सबसे जरूरी होता है।

क्या कार में भगवान की मूर्ति रखने से दुर्घटना से बचाव हो सकता है?

कई लोग ऐसा मानते हैं कि वाहन में भगवान की मूर्ति रखने से दुर्घटनाओं से बचाव होता है। हालांकि, यह पूरी तरह से आपकी आस्था पर निर्भर करता है। मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मानसिक शांति मिलती है, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी और सुरक्षा नियमों का पालन करना सबसे जरूरी होता है।

वैसे कार के डैशबोर्ड में भगवान की तस्वीर रखना नकारात्मक नहीं होता है, लेकिन आपको इसके सभी नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसे ही कुछ लोग वाहन में हनुमान चालीसा या सुंदरकांड की छोटी पुस्तक भी रखते हैं, जिससे यात्रा के दौरान मानसिक बल मिलता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP