सोलह श्रृंगार में से एक है मेहंदी लगाना। ऐसा माना जाता है मेहंदी लगाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और चूंकि मेहंदी का रंग हरा होता है ऐसे में इससे बुध ग्रह भी कुंडली में मजबूत बने रहते हैं। यही कारण है कि हर पर्व और त्यौहार पर कुंवारी कन्याओं से लेकर विवाहिता महिलाओं तक हर कोई हाथ एवं पैरों पर मेहंदी रचाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि हर माह में मेहंदी लगाने का अपना एक महत्व है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आषाढ़ माह में मेहंदी लगाने के क्या लाभ हैं।
आषाढ़ माह में मेहंदी लगाने से क्या होता है?
हिंदू धर्म में मेहंदी को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आषाढ़ माह में मेहंदी लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और जीवन में खुशियां लाती है। मान्यता है कि जितनी गहरी मेहंदी रचती है उतना ही अधिक सौभाग्य प्राप्त होता है।
तिष शास्त्र के अनुसार, मेहंदी का संबंध कुछ ग्रहों से भी होता है। इसे लगाने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिलती है। विशेष रूप से मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह से मेहंदी का संबंध माना जाता है और ये ग्रह विवाह, प्रेम और सौंदर्य से जुड़े होते हैं।
यह भी पढ़ें:आषाढ़ माह में कौन सी चीजें खरीदना होता है शुभ? जानें इससे मिलने वाले लाभ
माना जाता है कि मेहंदी में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन करने की शक्ति होती है। आषाढ़ माह में बदलते मौसम के कारण कुछ लोगों में चिड़चिड़ापन या नकारात्मकता आ सकती है ऐसे में मेहंदी लगाने से मन शांत और सकारात्मक बना रहता है।
आषाढ़ माह में मेहंदी लगाने से विवाहित महिलाओं को संतान सुख प्राप्त होता है और उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहता है। यह पति-पत्नी के बीच संबंधों को मजबूत करने में भी सहायक मानी जाती है। इस माह में पति और पत्नी दोनों मेहंदी लगाएं तो वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है।
यह भी पढ़ें:आषाढ़ माह के दौरान तुलसी में चढ़ाएं ये 3 चीजें, घर में बनी रहेगी खुशहाली
आषाढ़ माह में मेहंदी लगाना इसलिए भी शुभ माना जाता है क्योंकि इस माह में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है और मेहंदी एक मात्र ऐसी महिला श्रृंगार की वस्तु है जो भगवान विष्णु को अर्पित की जाती है। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते होते हैं और उनकी कृपा मिलती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों