How to do Savitri puja at home

Vat Savitri Puja at Home without Banyan Tree: वट सावित्री पूजा के लिए बरगद का पेड़ न मिले तो क्या करें?

वट सावित्री का पर्व आने वाला है, हिंदू धर्म में वट सावित्री का यह पर्व सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस पर्व में वट वृक्ष का बहुत महत्व है, यदि यह न मिले तो क्या करें? चलिए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-05, 17:52 IST

वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष का विशेष महत्व है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है। बिना इसके पूजन के पूजा अधूरी मानी जाती है। वट सावित्री में बरगद के पेड़ की पूजा को लेकर मान्यता है कि इस वृक्ष की आयु लंबी होती है। इसलिए इसे अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है, वट सावित्री वाले दिन महिलाएं अपने पति के लंबे आयु की कामना करती हैं। इसके अलावा वट सावित्री पूजा करने से दांपत्य जीवन में चल रही सभी तरह की परेशानियां दूर होती है और सुखी वैवाहिक जीवन बना रहता है। परिवार में खुशहाली आती है और सभी तरह के कलेश दूर होते हैं। 

ये तो रही वट सावित्री व्रत और पूजा की बात, जिसमें हमने आपको बताया कि इस व्रत में बरगद के पेड़ का क्या महत्व है। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो वट सावित्री व्रत रखते हैं, लेकिन उन्हें पूजा के लिए वट वृक्ष नहीं मिल पाता है। ऐसे में ये लोग क्या करें, कैसे व्रत के साथ अपनी पूजा संपन्न कर सकते हैं, इसके बारे में हमने अपने पंडित जी से पूछा है। एस्ट्रो एक्सपर्ट शिवम पाठक ने हमें बताया है कि यदि वट सावित्री वाले दिन बरगद का पेड़ न मिले तो क्या करना चाहिए। किस चीज की पूजा करने पूजन का पूरा फल मिलेगा सब कुछ। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

वट वृक्ष न मिले तो क्या करें?

how to do vat savitri puja

वट सावित्री वाले दिन पूजा के लिए वट वृक्ष न मिले तो आप वट सावित्री व्रत वाले दिन से एक दिन पहले बरगद की छोटी डाली या टहनी काटकर मंगवा लें। अब इसे पूजा वाले दिन जिस प्रकार से आप बरगद के पेड़ का पूजा करती हैं, उसी तरह से ही पूजा कर सकती हैं। आपको पेड़ के पूजन के समान ही पूजा का फल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024 Upay: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें ये विशेष उपाय 

बरगद की टहनी या डील न मिलने पर क्या करें?

how to do vat savitri puja at home

पंडित जी ने इसका भी उपाय बताया है। यदि आपको पूजा के लिए पेड़, डाली या टहनी भी नहीं मिल पा रही है, तो आप तुलसी के पौधे के नीचे वट सावित्री व्रतऔर पूजन के सारे नियम के साथ पूजा कर सकते हैं। तुलसी माता की पूजा करने से पहले उनसे सारी कामना कहते हुए पूजन शुरू करें और पूजा करने के बाद अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद लें।

यदि तुलसी का पौधा भी न हो तो क्या करें?

Vat Savitri Vrat .

वट सावित्री व्रत रखा है और पूजन के लिए वट वृक्ष, तुलसी का पौधा और बरगद की डाली या चहनी ये तीनों नहीं मिल पा रही है, तो अपने घर के पूजा स्थान में जमीन को गोबर, गंगाजल या हल्दी पानी से पोंछ लें। अब हल्दी और आटा से चौक बनाकर कलश स्थापना करें, साथ ही मार्केट से वट सावित्री पूजा की तस्वीर लाकर कलश के पास रखें। पूजा के लिए गौरी गणेश और नवग्रह बनाकर एक नारियल रखें। पूजन शुरू करें और कथा, आरती एवं परिक्रमा के साथ पूजा संपन्न करें। पूजा होने के बाद सभी प्रसाद और शरबत बांटकर बड़ों का आशीर्वाद लें।

इसे भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024 Mantra: अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik, 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;