हरियाली तीज, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है और सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष अवसर होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। आपको बता दें, इस दिन केले के पेड़ की पूजा से लेकर शमी के पेड़ की पूजा का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हरियाली तीज का त्योहार, जिसे श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है, सुहागिन महिलाओं के लिए एक विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही है या विवाह संबंधी कोई बाधा आ रही है, उन्हें हरियाली तीज के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से लाभ मिलता है। मान्यता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। विवाहित महिलाएं यदि हरियाली तीज पर केले के पेड़ की पूजा करती हैं, तो उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। केले के पेड़ को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन इसकी पूजा करने से घर में खुशहाली और आर्थिक सम्पन्नता आती है। जिन दंपत्तियों को संतान प्राप्ति में कठिनाई आ रही है, वे भी इस दिन केले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं। यह संतान गोपाल मंत्र के साथ पूजा करने से शुभ फलदायी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej 2025: 26 या 27 जुलाई महिलाओं के अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरियाली तीज की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन करें दूर, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व
हरियाली तीज पर शमी के पेड़ की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। यह न केवल वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लाता है, बल्कि धन और समृद्धि को भी आकर्षित करता है। इसके अलावा, शमी का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि शमी का पेड़ लगाने और उसकी पूजा करने से घर में धन की कमी नहीं होती। यह दरिद्रता को दूर करता है और घर में सुख-समृद्धि लाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी के पेड़ की पूजा से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - सभी सुहागिनें रखें ध्यान! हरियाली तीज पर न करना ये गलतियां, नहीं तो व्रत हो सकता है खंडित
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।