हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है। यह भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक है और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए विवाहित महिलाएं यह व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या एक गर्भवती महिला को हरियाली तीज का व्रत करना चाहिए? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - जानिए आखिर क्यों भगवान शिव जी को माता पार्वती ने दिया था श्राप
हरियाली तीज का त्योहार, जो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष स्थान रखता है। यह व्रत मुख्यतः सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए यह व्रत करती हैं। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से यह दिन हरियाली तीज के रूप में मनाया जाने लगा।
इसे जरूर पढ़ें - शिवलिंग, पार्वती या गणपति...शिव मंदिर में सबसे पहले किसकी पूजा का है विधान? संपूर्ण फल के लिए सही क्रम और नियम से करें पूजन
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।