Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर क्यों पहनने चाहिए हरे रंग के कपड़े, क्या है महत्व?

हिंदू धर्म में हरियाली तीज का पर्व बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। यह पर्व  कुवांरी कन्याओं के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

Hariyali Teej  significance of wearing green colour clothes ()

हरियाली तीज का पर्व बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं इस दिन हरियाली तीज के दिन व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। हरियाली तीज का व्रत सभी उम्र की महिलाएं रख सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि अविवाहित महिलाएं अगर हरियाली तीज का व्रत रखती हैं, को उन्हें मनचाहा जीवनसाथी का वरदान प्राप्त होता है। अब ऐसे में आपने देखा होगा। हरियाजी तीज में खासकर हरे रंग के वस्त्र पहनने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने का क्या महत्व है।

हरियाली तीज के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने का महत्व

hariyali teej

हरियाली तीज के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने का विशेष महत्व है और इस रंग का बेहद ही पवित्र माना जाता है। सावन महीने में हरे रंग का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। क्योंकि सावन में बारिश होती है और हर जगह हरियाली नजर आती है। यह मौसम चारों ओर खुशनुमा बनाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरा रंग दिमाग को भी शांत रखता है और इससे मन भी शांत रहता है। बता दें, हरा रंग अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर ही पूजा-पाठ करना चाहिए। बता दें, हरा रंग भगवान शिव को भी बेहद प्रिय है। वही हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो हरे रंग का वस्त्र जरूर पहनने चाहिए। इससे संतान सुख की कामना भी पूरी होती है।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

हरा रंग है पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक

Types of Teej resized

हरा रंग माता पार्वती का प्रिय रंग माना जाता है। इस दिन महिलाएं हरा रंग पहनकर उनकी पूजा करती हैं और उनसे सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगती हैं। हरियाली तीज का त्योहार वर्षा ऋतु के आगमन का प्रतीक है। हरा रंग प्रकृति, वृक्षों और हरियाली का प्रतीक है।

इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य

इस दिन महिलाएं हरा रंग पहनकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हैं और अच्छी फसल की कामना करती हैं। हरा रंग सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं हरा रंग पहनकर अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। वहीं हरा रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। यह आशा और उमंग का रंग भी है। हरियाली तीज के दिन हरा रंग पहनकर महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली लाने की कामना करती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP