Ganga Dussehra Puja Mantra 2025: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सदैव बनी रहेगी खुशहाली

सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना अत्यधिक पुण्यदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस पावन अवसर पर अपनी राशि के अनुसार कौन से मंत्रों का जाप करना आपके लिए शुभ हो सकता है।
image

गंगा दशहरा का पर्व हिंदू धर्म का एक विशेष त्योहार है। यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की 10वीं तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों की मानें तो यह दिन पापों का नाश करने वाला होता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदी में स्नान करते हैं और दान-पुण्य के साथ-साथ तर्पण भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां गंगा भक्तों के सभी पापों का नाश करने और पूर्वजों की आत्माओं को शुद्धि प्रदान करने के लिए धरती पर आती हैं। इसके अलावा, गंगा दशहरा हमारे देश के कई हिस्सों में सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर मेले लगते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। गंगा दशहरा का मेला ऋषिकेश, प्रयागराज, वाराणसी, इलाहाबाद, हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर जैसे स्थानों पर आयोजित किया जाता है।

इस दिन गंगा के पवित्र जल में स्नान करना सबसे प्रमुख माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा का बहुत धार्मिक महत्व है और इस दिन यदि आप कुछ ज्योतिष उपाय आजमाने के साथ कुछ विशेष मंत्रों का जाप भी करती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन विशेष मंत्रों के बारे में जो आपको गंगा दशहरा के दिन पढ़ने चाहिए।

मेष राशि

ganga dussehra mantra

मेष राशि के लोगों को गंगा दशहरा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए और स्नान के साथ सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही मेष राशि को यहां बताए मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
मेष राशि के लिए मंत्र- गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।।
मंत्र का अर्थ- गंगा का जल मेरे मन को आकर्षित करने वाला और पापों का नाश करने वाला है, यह भगवान विष्णु के चरणों से निकला है और भगवान शिव के सिर पर सुशोभित होता है, यह जल मुझे भी पवित्र करे।

वृषभ राशि

यदि आप गंगा दशहरा के दिन स्नान के समय शरीर में गंगाजल की कुछ बूंदें डालें और यहां बताए मंत्र का जाप करें तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
वृषभ राशि के लिए मंत्र- गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।
मंत्र का अर्थ- हे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु और कावेरी नदियों, आप सभी इस जल में अपनी उपस्थिति प्रदान करें। इस मंत्र के जाप से आपको एक साथ कई नदियों में स्नान करने के बराबर फल मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: गंगा दशहरा के दिन जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग यदि गंगा दशहरा के दिन पितरों के निमित्त तर्पणकरेंगे और पितरों के नाम से दान करेंगे तो उनके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
मिथुन राशि के लिए मंत्र- ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।।
मंत्र का अर्थ- हम पितरों को जानते हैं, जो जगत को धारण करने वाले हैं, हम उनकी महिमा को ध्यान में रखते हैं और वे हमें प्रेरित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग यदि गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंदों को दान करते हैं और उन्हें शरबत पिलाते हैं तो उन्हें कई कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।
कर्क राशि के लिए मंत्र- गंगा गंगेति यो ब्रूयात्, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति।
मंत्र का अर्थ- जो कोई भी गंगा नाम का उच्चारण करता है, वह सैकड़ों योजन दूर होने पर भी सभी पापों से मुक्त हो जाता है और विष्णुलोक को प्राप्त करता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग गंगा दशहरा के दिन यदि जरूरतमंदों को चीनी का दान करते हैं, तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है की इस दिन चीनी का दान शुभ फलदायी हो सकता है।
सिंह राशि के लिए मंत्र- ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।
मंत्र का अर्थ- हे गंगा, जो विश्व का रूप धारण करने वाली नारायणी हैं, मैं आपको नमस्कार करता हूं।

कन्या राशि

ganga dussehra ke din kya karen

कन्या राशि के लोग यदि गंगा दशहरा के दिन हरी चीजों का दान करेंगे और गंगा नदी में दीपक जलाकर प्रवाहित करेंगे तो उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
कन्या राशि के लिए मंत्र- ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।
मंत्र का अर्थ- हे पितरों हम आपको जानते हैं और आपकी महिमा को ध्यान में रखते हैं, आप हमें प्रेरित करें और हमारी आत्मा को आगे बढ़ाएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोग यदि गंगा दशहरा के दिन गुड़ का दान करेंगे और गाय को गुड़ और रोटी खिलाएंगे तो उनके जीवन में सम्रृद्धि बनी रहेगी। इसके साथ ही आप यदि यहां बताए मंत्र का जाप करती हैं तो आपके लिए फलदायी हो सकता है।
तुला राशि के लिए मंत्र- गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग यदि गंगा दशहरा के दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप 108 बार करती हैं, तो आपके शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि के लिए मंत्र- ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।
मंत्र का अर्थ - गंगा मैया !! आप विश्वरुपिनी हो, नर नारायण स्वरूपी हो, गंगामाई आपको नमस्कार हो !!

इसे जरूर पढ़ें: गंगा दशहरा के दिन क्यों होती है 10 दिशाओं की पूजा?

धनु राशि

धनु राशि के लोग यदि गंगा दशहरा के दिन यदि आप सूर्य को अर्घ्य देते समय उसमें रोली मिलाएंगे तो आपको इसके शुभ फल मिल सकते हैं और आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।
धनु राशि के लिए मंत्र- ॐ जलरूपायै नमः और ॐ उमापति नमः
हे जल रूप धारण करने वाली देवी, मैं आपको नमस्कार करता हूं, हे पार्वती के पति भगवान शिव को नमस्कार है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को गंगा दशहरा के दिन शनि मंदिर में जाकर दर्शन करने चाहिए। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मकर राशि के लिए मंत्र- ॐ नगपुत्रिकायै नमः और ॐ महाकाल नमः'।
मंत्र का अर्थ- हिमालय की पुत्री पार्वती को नमस्कार है। भगवान शिव को, जो काल के भी काल हैं, नमस्कार है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को गंगा दशहरा के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने की सलाह दी जाती है। इस उपाय से आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
कुंभ राशि के लिए मंत्र- ॐ भाग्यदायिन्यै नमः और ॐ रुद्रनाथ नमः।
मंत्र का अर्थ- भाग्य और सौभाग्य प्रदान करने वाली देवी को नमस्कार है। रुद्र रूप में भगवान शिव को, जो सबके नाथ हैं, नमस्कार है।

मीन राशि

mantra jaap upay in ganga dussehra

यदि आपकी राशि मीन है तो आपको गंगा दशहरा के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जाती है। इससे आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं।
मीन राशि के लिए मंत्र- गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।।
मंत्र का अर्थ- गंगा का जल, जो भगवान विष्णु के चरणों से निकला है, मन को मोहित करने वाला है, भगवान शिव के सिर पर सुशोभित होता है और पापों को हरने वाला है, वह मुझे पवित्र करे।

यदि आप गंगा दशहरा के दिन यहां बताए मंत्रों का जाप करती हैं और घर की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं तो आपके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP