देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, जल्द ही बन जाएंगे बिगड़े काम

देवशयनी एकादशी का व्रत हिंदुओं के लिए विशेष माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यदि आप कुछ आसान उपाय आजमाती हैं तो इसके शुभ प्रभाव पूरे साल आपके जीवन में बने रह सकते हैं।
image

हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी का विशेष महत्व है, लेकिन उनमें से देवशयनी एकादशी खास है। देवशयनी एकादशी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। यही नहीं देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमाने से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। अगर आप भी एकादशी व्रत का पालन करती हैं और विष्णु पूजन करती हैं तो ये उपाय आपके लिए बहुत कारगर हो सकते हैं। भगवान विष्णु से जुड़े ये सभी ज्योतिष उपाय आपकी राशियों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का आरंभ भी हो जाता है और इसी दिन विष्णु जी चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में कि आपको देवशयनी एकादशी पर कौन से विशेष उपाय आजमाने चाहिए।

देवशयनी एकादशी पर मेष राशि के लिए उपाय

मेष राशि के लोग यदि देवशयनी एकादशी पर विष्णु जी को पीला चंदन लगाएं और भोग में गुड़ से बनी चीजें चढ़ाएं तो आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। आपको इस दिन विष्णु जी का पूजन माता लक्ष्मी समेत करने की सलाह दी जाती है। यही नहीं इस दिन आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी जरूर करना चाहिए। इस उपाय से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।

ekadashi upay for aries zodiac

देवशयनी एकादशी पर वृषभ राशि के लिए उपाय

वृषभ राशि वाले यदि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करेंगे और विष्णु जी को केसर का तिलक लगाने के साथ अपने माथे पर भी केसर का तिलक लगाएंगे तो आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इसके साथ ही आप इस दिन जरूरतमंदों को पीली चीजों का दान करें। यह उपाय आपके बिगड़े कामों को बनाने में भी मदद करेगा।

देवशयनी एकादशी पर मिथुन राशि के लिए उपाय

मिथुन राशि के लोग यदि देवशयनी एकादशी पर विष्णु जी की पूजा पीले रंग के वस्त्रों में करेंगे और पीली चीजों का भोग लगाएंगे तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है। इस उपाय से आपको अपने रुके हुए काम में भी सफलता मिलेगी। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु को हरे फूल और हरी सब्जियां अर्पित करें और हरे अनाज का दान करें।

देवशयनी एकादशी पर कर्क राशि के लिए उपाय

cancer zodiac astro remedy

यदि आप देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कच्चे दूध से स्नान कराने के साथ पीला चंदन लगाती हैं तो आपके लिए फलदायी हो सकता है। यही नहीं इस दिन आपको जरूरतमंदों को चावल का दान भी करना चाहिए।

देवशयनी एकादशी पर सिंह राशि के लिए उपाय

यदि सिंह राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लाल फूल और लाल फल अर्पित करें और साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें तो उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। यही नहीं इस दिन पूजन के साथ आपको एकादशी की कथा पढ़ने की भी सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: देवशयनी एकादशी के दिन किसी को भूल से भी न दें ये चीजें, जानें क्या दान करने से बढ़ता है पुण्य

देवशयनी एकादशी पर कन्या राशि के लिए उपाय

यदि कन्या राशि के लोग देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु को हरी चीजें भोग में चढ़ाएं और विष्णु जी का पूजन हरे रंग के वस्त्रों में ही करे तो आपके कई काम हल हो सकते हैं। इस दिन पूजन के बाद विष्णु जी की आरती जरूर पढ़ें।

देवशयनी एकादशी पर तुला राशि के लिए उपाय

देवशयनी एकादशी के दिन यदि आप समृद्धि की इच्छा रखती हैं तो भगवान विष्णु को सफेद फूल और सफेद चंदन अर्पित करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। इस दिन आप जरूरतमंदों को दूध और दही दान में दें तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।

देवशयनी एकादशी पर वृश्चिक राशि के लिए उपाय

वृश्चिक राशि के लोग यदि देवशयनी एकादशी के दिन उपवास करें और भोजन में फलाहार का ही सेवन करें तो उन्हें इसके पूर्ण लाभ हो सकते हैं। इस दिन आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और जरूरतमंदों को लाल वस्त्र और अनाज दान में दें। इन उपायों से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है।

इसे जरूर पढ़ें:देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, पूरे चार महीनों तक घर में बनी रहेगी शुभता

देवशयनी एकादशी पर धनु राशि के लिए उपाय

यदि आप देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले फूलों के साथ पीली चीजों का भोग लगाएं तो आपके लिए फलदायी होगा। यही नहीं आप जरूरतमंदों को इस दिन पीली चीजें जैसे अनाज और वस्त्र दान में जरूर दें। इन उपायों से आपके जीवन में शुभता बनी रहेगी।

देवशयनी एकादशी पर मकर राशि के लिए उपाय

यदि मकर राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु जो को भोग में काले तिल चढ़ाएंगे और विष्णु चालीसा का पाठ करेंगे तो आपको शुभ फल मिल सकते हैं। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है।

देवशयनी एकादशी पर कुंभ राशि के लिए उपाय

feeding cow on devshayani ekadashi

मकर राशि के लोग यदि देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु जी के साथ शनि देव की पूजा भी करेंगे तो आपके जीवन में इसके शुभ लाभ हो सकते हैं। इस दिन आप विष्णु जी की पूजा के साथ आरती जरूर करें और यदि आप इस दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएंगी तो आपको इसके बहुत लाभ मिलेंगे।

देवशयनी एकादशी पर मीन राशि के लिए उपाय

यदि आप देवशयनी एकादशी के दिन माता लक्ष्मी का पूजन विष्णु जी के साथ करती हैं और विष्णु जी को भोग में पीली चीजें चढाती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस दिन जरूरतमंदों को दान में सामर्थ्यानुसार धनराशि अवश्य दें।

यदि आप देवशयनी एकादशी के दिन अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए यहां बताई बातों और उपायों को आजमाएं तो आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP