राशिफल जानने में हम सभी की काफी रुचि रहती है। हमारा दिन कैसा रहने वाला है, किन कामों में सफलता मिलने की उम्मीद है, किन बातों का ध्यान रखना है और कहीं कोई मुश्किल तो दिन में हमें परेशान नहीं करने वाली, ऐसी बातों को जानने की हम सभी में उत्सुकता रहती है। ज्योतिषाचार्य ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर हमें जानकारी देते हैं कि हमारा दिन, हफ्ता या महीना कैसा रहने वाला है। इससे न केवल हम आने वाले कल को लेकर अपनी जिज्ञासा को दूर कर पाते हैं, बल्कि दिन की मुश्किल को हल करने के उपाय भी हमें मिल जाते हैं। आज मार्च का पहला सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेबाबा को समर्पित होता है। देखते हैं कि भोलेनाथ की कृपा से आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसे रहने वाला है, चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित सलोनी चौधरी से विस्तार से जानते हैं।
आज का राशिफल - मेष राशि
मेष राशि वाले आज अच्छा महसूस करेंगे। आपके अंदर ऊर्जा बनी रहेगी और काम करने में आपका मन भी लगेगा। लेकिन, जल्दबाजी में या भावावेश में कोई भी फैसला लेने से बचें। अगर आप सोच-समझकर फैसला लेंगे और अपना दृष्टिकोण सही रखेंगे, तो आप आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।
शुभ रंग- गहरा लाल
शुभ अंक-6
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज का दिन काफी काम निपटा पाएंगे। अगर कई कामों को करने की आप लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे, तो आज अपनी प्लानिंग को पूरा करने का आपके पास अच्छा मौका है। सबसे खास बात यह है कि आज आपके परिश्रम को सभी नोटिस करेंगे और उसके लिए आपको सम्मान भी मिलेगा। इसलिए, मेहनत करें और विश्वास रखें कि आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी।
शुभ रंग- हल्का हरा
शुभ अंक- 2
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज आप अपनी बुद्धिमत्ता और चीजों को सोचने-समझने की सही शक्ति से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को हल कर पाएंगे। आप अपने जीवन की मुश्किलों से लड़ने और जीतने में सफल रहेंगे। किसी भी नई चीज को स्वीकार करें और किसी एक बात पर अटके न रहें।
शुभ रंग- हल्का नीला
शुभ अंक- 9
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज आपका दिन भावनाओं से भरा हुआ रहेगा। आप बीती बातों को याद करके भावुक भी हो सकते हैं। लेकिन, आज के दिन कुछ यादें आपको घेर सकती हैं। पुरानी बातों से आप इमोशनल फील करेंगे लेकिन आपको आज पर ध्यान देना है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक-8
आज का राशिफल- सिंह राशि
अगर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं या किसी काम को करने की कोशिश में हैं, तो अब आपको पहचान और सम्मान दोनों मिलने की पूरी उम्मीद है। बस आप अपनी कोशिश जारी रखें और विनम्र रहें। आपकी कोशिशों का आपको फल जरूर मिलेगा।
शुभ रंग- एम्बर
शुभ अंक-1
आज का राशिफल- कन्या राशि
आज हर बात को जांचने-परखने की कोशिश करें। इस बात को याद रखें कि छोटी-छोटी चीजें भी जिंदगी में काफी अहमियत रखती हैं और बिना सोचे-समझे काम करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इसलिए, हर चीज को बारीकी से देखें और समझें। किसी भी बडे़ काम को करने से पहले हर चीज को दो बार जांच लें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
आज का राशिफल- तुला राशि
आज रिश्तों के लिहाज से आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आपके रिलेशनशिप में कोई दिक्कत चल रही थी, तो वह भी अब दूर होती हुई दिख रही है।
रिश्ते अच्छे रहेंगे। अगर किसी अपने से कोई लड़ाई या नाराजगी है, तो आज उसे सुलझाकर रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
आज का राशिफल- वृश्चिक राशि
आज अपने काम पर फोकस करना और पूरे मन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना आपको सफलता दिलवाने में मदद करेगा। आप का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। हालांकि, बेवजह से विवादों से बचने की कोशिश करें और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
शुभ रंग- गहरा जामुनी रंग
शुभ अंक-1
आज का राशिफल- धनु राशि
आज आपका दिन ऊर्जा और खुशियों से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आप काफी अच्छा और उत्साहित महसूस करेंगे। आपको कोई नया मौका मिल सकता है और रोमांच के अवसर भी मिल सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
आज का राशिफल- मकर राशि
आज आपको धैर्य रखना है। याद रखें कि सब्र बहुत बड़ी ताकत है और इसलिए, धैर्य का साथ न छोड़ें। अगर चीजें सही नहीं चल रही हैं, तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं और सब्र से काम लें। इस बात पर भरोसा रखें कि धीरे-धीरे चीजें अपने आप ठीक होने लगेंगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक-10
आज का राशिफल- कुंभ राशि
आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। खुद को बदलने का दिखावा करने की बिल्कुल कोशिश न करें। आपका अच्छा व्यक्तित्व आज आपको सबकी नजरों में ऊपर ले जाएगा। आप दूसरों को भी प्रेरित कर पाएंगे। इसलिए, खुद पर भरोसा रखें।
शुभ रंग- एक्वा
शुभ अंक- 11
आज का राशिफल- मीन राशि
आज आपका दिन शांति से भरा रहेगा और आप काफी चीजों को समझेंगे। आज आप खुद पर ध्यान देंगे और कई ऐसी चीजों को महसूस करेंगे, जिनसे शायद आप दूर थे। कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट आपको खुशियां दे सकता हैं। किसी नए मौके के मिलने से आप प्रसन्न होंगे।
शुभ रंग- हल्का बैंगनी
शुभ अंक- 12
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों