ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे रत्न हैं। जिन्हें महिलाओं को धारण करने से पहले नियमों का पालन करना होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी महिला की कुंडली में राहु और केतु की स्थिति अशुभ स्थान पर है और शनिदेव के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ ऐसे ब्रेसलेट हैं, जिन्हें पहनने से उत्तम परिणाम मिल सकता है। आपको बता दें, ब्रेसलेट भी कई रत्न के मेल से बना होता है और इसका संबंध नवग्रहों से भी जोड़ा गया है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या महिलाएं स्फटिक का ब्रेसलेट पहन सकती हैं। अगर हां तो उन्हें किन नियमों का पालन करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिष के अनुसार महिलाओं को कैसे ब्रेसलेट पहनने चाहिए?
ज्योतिष के अनुसार, महिलाओं को ब्रेसलेट पहनते समय अपनी राशि, ग्रहों की स्थिति और व्यक्तिगत आवश्यकताओं का ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को अपने ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभावों के परिणाम को देखते हुए ही कोई भी ब्रेसलेट पहनना चाहिए। आपको बता दें, ब्रेसलेट नव ग्रहों का कारक भी होते हैं। इसलिए इन्हें पहनने के दौरान नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
क्या स्फटिक का ब्रेसलेट महिलाएं पहन सकती हैं?
महिलाओं को स्फटिक का ब्रेसलेट जरूर पहनना चाहिए। स्फटिक अपनी शीतलता और शांत ऊर्जा के लिए जाना जाता है। स्फटिक नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर आपको बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो स्फिटक का ब्रेसलेट पहनें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
किन राशि की महिलाओं को पहनना चाहिए स्फटिक का ब्रेसलेट?
स्फटिक का संबंध शुक्र ग्रह से भी है। जिन महिलाओं की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है या शुक्र ग्रह से संबंधित कोई दोष है, उनके लिए स्फटिक की माला धारण करना अत्यंत लाभकारी हो सकता है। यह धन, संपत्ति, रूप और यश की प्राप्ति में सहायक होती है। साथ ही मिथुन राशि की महिलाएं भी स्फटिक का ब्रेसलेट पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - नीलम रत्न पहनने के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान
स्फटिक का ब्रेसलेट पहनने का महत्व
ज्योतिष के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि अगर किसी महिलाओं को बार-बार तनाव और नींद संबंधित समस्या रहती है या फिर अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो स्फटिक का ब्रेसलेट जरूर पहनना चाहिए। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Gemstone Business: बिजनेस में सफलता के लिए व्यापारी जरूर पहनें इस रत्न की अंगूठी, जानें नियम
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों