आषाढ़ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा भी मनाई जाती है जो गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। साल 2025 में आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी। आषाढ़ पूर्णिमा का ज्योतिष शास्त्र में भी खासा महत्व माना गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए क्योंकि इस दिन पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही, इस दिन पीपल के पेड़ में कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से धन लाभ और धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
आषाढ़ पूर्णिमा पर पीपल में धन लाभ के लिए क्या चढ़ाएं?
सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। जल में थोड़ा सा कच्चा दूध और गंगाजल भी मिला सकते हैं। यह पितरों को शांति देता है और देवी-देवताओं को प्रसन्न करता है। साथ ही, इससे धन बाधित करने वाले दोष भी दूर होते हैं।
शाम के समय आषाढ़ पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप तिल के तेल का दीपक न जला पाएं तो काले तिल चढ़ाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शुभता आती है।
यह भी पढ़ें:आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की 4 प्रिय चीजों से करें ये उपाय, बढ़ सकता है धन
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर बताशे चढ़ाने चाहिए। इससे घर का कलश दूर होता है और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं। पारिवारिक शांति स्थापित होती है और आपसी संबंधों में प्यार बढ़ता है। बताशे के अलावा मिठाई भी चढ़ा सकते हैं।
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन 11 पीली कौड़ियों पर हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे रखने से घर में धन बढ़ता है। अटका हुआ पैसा वापस आ जाता है और कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिलती है। धन लाभ होता है।
यह भी पढ़ें:Lakshmi ji ki Aarti | ओम जय लक्ष्मी माता...मां लक्ष्मी की आरती
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में कलावा बांधना चाहिए और लाल चंदन जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे घर में मौजूद ग्रह दोष दूर होता है और ग्रहों की शुभता मिलती है। ग्रहों का अनुकूल प्रभाव पड़ता है जिससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों