आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में आषाढ़ महीने में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान विशेष रूप से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा गुप्त की जाती है। यह तंत्र साधना से की जाती है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। अब ऐसे में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ कब से हो रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
asadh gupt navratri 2025 shubh tithi muhurat and significance

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, और यह पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। इनमें से दो प्रमुख नवरात्रि चैत्र और शारदीय हैं, जिन्हें बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, दो गुप्त नवरात्रि होती हैं, जिनका महत्व विशेष इच्छाओं की पूर्ति और गुप्त सिद्धियों के लिए होता है। इनकी पूजा गोपनीय तरीके से की जाती है। आषाढ़ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि इन्हीं में से एक है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से हो रहा है शुरू?

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 26 जून से शुरू हो रही है और इसका समापन 04 जुलाई को होगा। इस बार गुप्त नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक रहेगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 26 जून को सुबह 05:25 से 06:58 बजे तक या अभिजीत मुहूर्त में 11:56 बजे से 12:52 बजे तक रहेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

durga-idol-at-selimpur-pally-durga-puja-pandal-in-463928

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व तंत्र-मंत्र और शक्ति साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह नौ दिवसीय उत्सव मां दुर्गा के नौ रूपों की गुप्त रूप से पूजा करने का समय होता है। जो भक्त गुप्त सिद्धियां प्राप्त करना चाहते हैं या विशेष मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह नवरात्रि विशेष फलदायी होती है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत शुक्रवार, 04 जुलाई 2025 से होगी और इसका समापन शनिवार, 12 जुलाई 2025 को होगा। इन नौ दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की आराधना की जाएगी।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक

इसे जरूर पढ़ें - Maa Durga ke 9 Swaroop ki Kahani: नवरात्रि के दिनों में होती है माता के इन नौ स्वरूपों की पूजा, हर रूप का है खास महत्व

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की पूजा का महत्व क्या है?

ma-camada_5c5e2e090f4e7657080a83eb5dc2c6d4

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में विशेष रूप से मां दुर्गा के नौ रूपों के बजाय दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। ये दस महाविद्याएं हैं। जैसे कि मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी। इन देवियों की उपासना से साधक विशेष सिद्धियां प्राप्त करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में की गई पूजा से कुंडली के सभी प्रकार के दोष, ग्रह बाधाएं, नजर दोष और तंत्र बाधाएं दूर होती हैं। यह नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति दिलाने में सहायक मानी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें - मां दुर्गा से जुड़े हुए इन सवालों के जवाब दे पाएंगे आप?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मां दुर्गा का प्रिय मंत्र कौन सा है?

    ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। पिण्डज प्रवरा चण्डकोपास्त्रुता
  • देवी को घर पर बुलाने के लिए कौन सा मंत्र है?

    'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः' इस मंत्र का नियमित तौर पर जाप करें। मां दुर्गा को समर्पित यह मंत्र बेहद शक्तिशाली होता है।
  • माँ दुर्गा का बीज मंत्र क्या है?

    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ 2. ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।