anant chaturdashi  ki puja samagri

Anant Chaturdashi Puja Vidhi 2025: अनंत चतुर्दशी के दिन करें इस विधि से पूजा, जानें मंत्र और संपूर्ण सामग्री लिस्ट

Anant Chaturdashi Puja Vidhi & Samagri List 2025: अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा करने से भक्तों को अनंत सुख और समृद्धि मिलती है। ऐसे में आइये जानते हैं अनंत चतुर्दशी की पूजा विधि, सामग्री और मंत्र के बारे में विस्तार से। 
Editorial
Updated:- 2025-09-05, 15:20 IST

अनंत चतुर्दशी का त्योहार भगवान विष्णु को समर्पित है, जो 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है, जिन्हें सृष्टि का पालनहार माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भक्तों के सभी दुख और पाप दूर हो जाते हैं। यह माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। लोग अपनी कलाई पर 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधते हैं, जिसे भगवान विष्णु का आशीर्वाद माना जाता है। यह सूत्र जीवन में आने वाली बाधाओं से रक्षा करता है और व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं अनंत चतुर्दशी की पूजा विधि, सामग्री और मंत्र के बारे में विस्तार से। 

अनंत चतुर्दशी 2025 पूजा सामग्री 

अनंत चतुर्दशी की पूजा सामग्री में हर वस्तु का अपना खास महत्व है। अनंत सूत्र भगवान विष्णु के आशीर्वाद का प्रतीक है, जो जीवन की रक्षा करता है। 14 गांठें 14 लोकों का प्रतिनिधित्व करती हैं। पूजा में गंगाजल और फूल पवित्रता और भक्ति को दर्शाते हैं।

anant chaturdashi ki samagri

  • अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा सामग्री में निम्न चीजें शामिल करें।
  • एक चौकी, लाल कपड़ा, भगवान विष्णु की फोटो या प्रतिमा 
  • जल से भरा कलश, कच्चा सूत या कलावा, चंदन, केसर 
  • अष्टदल कमल, गेंदे के फूल और माला, भोग के लिए मिठाई 

यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी के दिन न करें ये गलतियां, अशांत हो सकते हैं ग्रह

अनंत चतुर्दशी 2025 पूजा विधि 

अनंत चतुर्दशी की पूजा विधि का विशेष महत्व है क्योंकि यह भगवान विष्णु के प्रति हमारी भक्ति को दर्शाती है। विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। यह पूजा हमें जीवन में धैर्य और सही मार्ग पर चलने का संदेश देती है।

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद, चौकी पर गंगाजल छिड़ककर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • फिर भगवान विष्णु की प्रतिमा या फोटो की स्थापना करें। 
  • साथ ही, चौकी के पास एक जल से भरा कलश रखें। 
  • फिर अष्टदल कमल और कच्चा सूत भी चौकी के पास रखें।
  • आपके पास कच्चा सूत नहीं है तो आप कलावा भी रख सकते हैं।  
  • श्री हरि भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद, भगवान विष्णु को स्नान कराएं और वस्त्र धारण कराएं।
  • फिर उनका श्रृंगार कर चंदन लगाएं और फूल एवं माला अर्पित करें।
  • फिर भगवान विष्णु के चरणों में लाल कपड़े में लपेटकर चावल चढ़ाएं।
  • इसके बाद, भगवान विष्णु को भोग में फल, मिठाई, केसर चढ़ाएं।
  • फिर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और आरती गाएं।
  • आखिर में भोग को प्रसाद के रूप में परिवार के बीच वितरित करें। 

यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी के दिन कहां-कहां जलाएं 14 दीपक? जानें सही विधि और नियम

अनंत चतुर्दशी 2025 पूजा मंत्र 

अनंत चतुर्दशी पर मंत्र जाप से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं जिससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है। यह जाप भक्तों को सभी दुखों से मुक्ति दिलाता है और अनंत आशीर्वाद प्रदान करता है। मंत्र जाप से मन शांत और एकाग्र होता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

anant chaturdashi ke mantra

  • ॐ अनन्ताय नमः
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
  • लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं। वंदे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।
  • अनंत संसार महासुमद्रे मग्रं समभ्युद्धर वासुदेव। अनंतरूपे विनियोजयस्व ह्रानंतसूत्राय नमो नमस्ते।।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि अनंत चतुर्दशी की पूजा किस विधि से करनी चाहिए और क्या है पूजा की सामग्री एवं मंत्र। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु को कौन से फूल चढ़ाएं?
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु को कमल, गुलाब, केवड़ा, चंपा, पारिजात, गेंदा और मालती जैसे फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।
अनंत चतुर्दशी के दिन क्या दान करना चाहिए?
अनंत चतुर्दशी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज, अन्न, कपड़े, धन, कंबल, जूते-चप्पल और शिक्षा-सामग्री का दान करना चाहिए।
अनंत चतुर्दशी के दिन क्यों बांधा जाता है रक्षा सूत्र?
ऐसा कहा जाता है कि जो लोग भगवान विष्णु के पूजन के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन 16 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधते हैं उन्हें विष्णु लोक की प्राप्ति होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;