Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:21 PM IST
image

Aaj Ka Singh Rashifal 28 December 2025: सिंह राशि के लोग आज के दिन किसी आज जोखिम भरे निवेश से बचे, जानें क्या कहता है आज का राशिफल

आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए दिन सोच-समझकर कदम उठाने का संकेत दे रहा है। मीन राशि में चंद्रमा और अष्टमी तिथि पुराने मामलों, रिश्तों और निवेश से जुड़े फैसलों को दोबारा देखने की सलाह दे रही है। घर-परिवार, करियर और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आज सबसे जरूरी रहेगा।
Astrozindagi
Updated:- 2025-12-28, 08:01 IST

Leo Horoscope Today, 28 December 2025: आज का दिन कुछ घरेलू उलझनों को निपटाने और आपसी तालमेल पर फोकस करने का है। मीन राशि में चंद्रमा आपको ऐसे मामलों से जोड़ सकता है जो लंबे समय से अनदेखे थे। पुराने परिचित या रिश्तेदार अचानक सामने आ सकते हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि का आज का राशिफल?

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम जीवन में कुछ चौंकाने वाले मोड़ आ सकते हैं। किसी पुराने संपर्क से अप्रत्याशित बातचीत शुरू हो सकती है, जिससे दुविधा की स्थिति बन सकती है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आज की बातचीत में छोटी बात से दूरी बन सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए कोई मित्र आज अप्रत्यक्ष रूप से इशारा कर सकता है। प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को अच्छे से समझें।
उपाय: नीम के पत्ते जल में डालकर स्नान करें।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज वर्कलोड ज़्यादा रहेगा, लेकिन आपकी सधी हुई कार्यशैली से सब कुछ प्रबंधित हो सकता है। बनाड़ा अष्टमी और मीन चंद्रमा की स्थिति, ऐसे निर्णयों की तरफ़ इशारा कर रही है जो आपकी छवि पर असर डाल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ कुछ गलतफहमी भी हो सकती है, जिसका समाधान जल्द निकलेगा। किसी पुराने क्लाइंट से आज दोबारा बातचीत का मौका मिल सकता है। अगर आप फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, तो दोपहर के बाद अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

More For You

उपाय: कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन को आज साफ ज़रूर करें।

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सिंह राशि की महिलाएं आज बहुत सोच-समझकर निर्णय लेंगी। किसी पुराने निवेश से जुड़े डॉक्यूमेंट पर नजर डालने की ज़रूरत है। संतान या परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा बड़ा ख़र्च अचानक सामने आ सकता है। शेयर या क्रिप्टो में निवेश से आज दूर रहना ही बेहतर होगा। घर में किसी वस्तु की मरम्मत या तकनीकी बदलाव पर पैसे खर्च हो सकते हैं। पार्टनर से पैसे को लेकर हल्की असहमति संभव है।
उपाय: गेहूं के आटे में गुड़ मिलाकर रोटी बनाएं और गाय को खिलाएं।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाओं को आज किशोर उम्र के बच्चों की रीढ़ की स्थिति, बैठने का तरीका और स्क्रीन पर झुकाव को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ाई या गेमिंग की वजह से गलत पोस्चर से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। समय-समय पर बच्चों को उठाकर चलने, स्ट्रेचिंग या कुर्सी बदलने की सलाह देना फायदेमंद रहेगा। यदि स्कूल जाने वाले बच्चों को पीठ में खिंचाव की शिकायत है, तो फौरन फिजियोथैरेपिस्ट से सलाह लें।
उपाय: बच्चों को सरसों के तेल से पीठ की मालिश करना लाभदायक रहेगा।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;