Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:36 AM IST
image

Aaj Ka Singh Rashifal 05 January 2026: आज के दिन सिंह राशि के लोग गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो रिश्ते और करियर दोनों संभलेंगे

5 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। बाहर से दिन सामान्य दिखेगा, लेकिन मन के भीतर बेचैनी रह सकती है। आज चंद्रमा का गोचर आपको संवेदनशील बना सकता है। गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है, इसलिए आज समझदारी सबसे बड़ी ताकत होगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 07:43 IST

Leo Horoscope Today, 5 January 2026:5 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए बाहर से सामान्य दिखाई दे सकता है, लेकिन भीतर मन किसी बात को लेकर व्याकुल रह सकता है। आज चंद्रमा कर्क राशि में है और पुष्य नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है, जो आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। सिंह राशि की महिलाएं सामान्यतः मजबूत और आत्मविश्वासी होती हैं, लेकिन आज किसी बात को लेकर मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं को सबसे ज्यादा आवश्यकता आत्मसम्मान की होगी। आज आप सबका साथ देंगी, लेकिन भीतर एक खालीपन महसूस कर सकती हैं। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें यह शिकायत हो सकती है कि पार्टनर उनके इमोशंस को नहीं समझ रहा। संभव है कि वह किसी और चिंता में उलझा हो, इसलिए आपकी भावनाओं पर ध्यान न दे पा रहा हो।
आज गुस्से में पार्टनर को जवाब देने से बात बिगड़ सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई पुराना व्यक्ति याद आ सकता है, जिसने कभी आपको खास अहमियत दी थी।

उपाय: आज भगवान शिव को गुलाब का पुष्प अर्पित करें।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज आपको कोई महत्वपूर्ण सबक मिल सकता है। ऑफिस में कोई व्यक्ति आपको किसी बात पर चुनौती दे सकता है, जिससे गुस्सा उभर सकता है। लेकिन आज गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा।
चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर संकेत देता है कि भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। लीडरशिप रोल में हैं तो आज समझदारी से टीम से काम लें। मेडिकल और मीडिया क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

More For You

उपाय: आज सूर्य को अर्घ्य दें और गिरे हुए जल से तिलक करें।

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज खर्च को लेकर थोड़ी असंतुलन की स्थिति रह सकती है। आप सेल्फ-केयर या किसी अपने पर खर्च कर सकती हैं, लेकिन बाद में यह खर्च अनावश्यक लग सकता है। पुष्य नक्षत्र धन वृद्धि का योग देता है, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें।
दिखावे के कारण किया गया खर्च बजट बिगाड़ सकता है। एसआईपी या निवेश से जुड़े निर्णयों के लिए आज का दिन अच्छा है।

उपाय: आज शाम घर के मुख्य दरवाज़े पर हल्दी से छोटा सा तिलक लगाएं।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के लिहाज़ से आज थोड़ी सावधानी जरूरी है। पीठ दर्द, आंखों में भारीपन या बिना कारण थकान महसूस हो सकती है। सिंह राशि की महिलाएं अक्सर दूसरों का ध्यान रखती हैं और खुद को नजरअंदाज कर देती हैं, जिसका असर आज दिख सकता है।
हार्ट, ब्लड प्रेशर या नींद से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है।

उपाय: आज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;