Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
image

Aaj Ka Singh Rashifal 05 February 2026:  आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए लीडरशिप के साथ पेशेंस रखना होगा जरूरी, खर्च और सेहत पर दें ज्यादा ध्यान; जानें आज का राशिफल

05 फरवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए आत्मसम्मान, धैर्य और समझदारी का संतुलन बनाने वाला रहेगा। आज लीडरशिप क्वालिटी तो मजबूत रहेगी, लेकिन हर परिस्थिति में पेशेंस रखना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। काम, रिश्ते और पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी है। खर्च और सेहत दोनों पर विशेष ध्यान देकर दिन को बेहतर बनाया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 07:10 IST

Leo Horoscope Today, 05 February  2026: आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए बाहर से मजबूत और अंदर से थोड़ा थका हुआ रह सकता है। आप आमतौर पर आत्मविश्वास से भरी रहती हैं और चाहती हैं कि लोग आपकी काबिलियत को पहचानें, लेकिन आज ऐसा लग सकता है कि आपकी मेहनत को हल्के में लिया जा रहा है। यह भावना आपको  परेशान कर सकती है। आज आप दूसरों की मदद करेंगी आज आपको यह समझना होगा कि हर बार मजबूत दिखना जरूरी नहीं, कभी-कभी साफ बोल देना ज्यादा सही होता है। आज के दिन आपको आत्मसम्मान के लिए ईगो से बचना चाहिए।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए भावनाएं गहरी लेकिन थोड़ी इंबैलेंस रह सकती हैं। विवाहित महिलाएं आज पार्टनर से सम्मान और ध्यान की अपेक्षा रखेंगी। अगर पार्टनर व्यस्त रहा, तो मन में शिकायत आ सकती है। बेहतर होगा कि नाराज़गी दिखाने के बजाय अपनी बात सीधे रखें। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज यह महसूस हो सकता है कि वे रिश्ते में ज्यादा समय दे रही हैं और सामने वाला कम। यह सोच रिश्ते को गलतफहमी पैदा कर  सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी अट्रैक्टिव व्यक्ति से बात हो सकती है।
उपाय: आज सूर्य देव को जल अर्पित करते समय गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज सिंह राशि की महिलाओं को  लीडरशिप से ज्यादा  पेशेंस दिखाना होगा। ऑफिस में आप चाहेंगी कि आपकी बात मानी जाए, लेकिन आज दूसरों की राय को भी जगह देना जरूरी है। किसी सीनियर या कलीग्स से आज आप ईगो करती है तो  हल्की तकरार हो सकती है जो महिलाएं मैनेजमेंट, प्रशासन, शिक्षा या क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन ठीक है, आज किये गए कार्य का क्रेडिट थोड़े समय बाद  मिलेग। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज प्रचार या दिखावे से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले घर से निकलते समय माथे पर केसर या रोली का हल्का तिलक लगाएं।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज सिंह राशि की महिलाओं को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। दिखावे या स्टेटस से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है। आप किसी को दिखावे के चक्कर में  आप बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर सकती हैं, आज इन्वेस्टमेंट से ज्यादा जरूरी है बजट देखना। लॉन्ग टर्म  इन्वेस्ट के लिए दिन अच्छा है।
उपाय: आज किसी मंदिर में गुड़ या गेहूं का दान करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को हृदय, पीठ और थकान से जुड़ी सावधानी रखनी चाहिए। ज्यादा जिम्मेदारी उठाने से शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है। मानसिक दबाव का असर शरीर पर दिख सकता है। आज थोड़ी देर अकेले बैठना, गहरी सांस लेना और खुद को शांत करना बहुत जरूरी है। आज के दिन सिर दर्द और बीपी की समस्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उपाय: आज सुबह या शाम 11 बार ॐ सूर्याय नमः  का जाप करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;